Advertisment

Parenting: बदलते मौसम में कैसे रखें छोटे बच्चे का ख्याल? जानें 5 टिप्स

मौसम बदल रहा है और बच्चों पर बदलते मौसम का असर सबसे पहले होता है। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। ताकि हमारे नन्हे-मुन्ने बीमारी की चपेट से बचे रहें। बदलते मौसम में छोटे बच्चों को अधिक देखभाल करने की जरूरत होती है।

author-image
Priya Rajput
New Update
kids केयर (NaiDunia).png

Take Care Of Small Child In Changing Weather (Image Credit - NaiDunia)

Parenting tips: मौसम बदल रहा है और बच्चों पर बदलते मौसम का असर सबसे पहले होता है। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। ताकि हमारे नन्हे-मुन्ने बीमारी की चपेट से बचे रहें। बदलते मौसम में छोटे बच्चों को अधिक देखभाल करने की जरूरत होती है। बदलते मौसम में छोटे बच्चों की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। बदलते मौसम में बच्चों में बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। बदलते मौसम में कुछ पेरेंटिंग टिप नीचे दी गई हैं।

Advertisment

बदलते मौसम में बच्चों की देखभाल करने के लिए की कुछ टिप्स

बदलते मौसम में बच्चें क्यों पड़ते हैं बीमार?

बदलता मौसम जितना सुकून देता है, उतनी ही बीमारियों का घर भी होता है। बीमार पड़ने का एक मुख्य कारण है इम्यूनिटी पावर। छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कम होती है और बदलते मौसम के साथ यह और कमजोर होने लगती है। हमेशा से कमजोर इम्यूनिटी वाले बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते हैं।

Advertisment

1. खान-पान का रखें ख्याल

बदलते मौसम में बच्चे के खानपान का खास ख्याल रखें। अगर आपका शिशु 6 महीने से छोटा है तो उसे स्तनपान जरूर करवाएं। बदलते मौसम में शिशुओं के लिए मां का दूध बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शिशु का संक्रमण से बचाव करते हैं। अगर आप बच्चा दो साल का हो गया है तो उसे मौसमी फल और सब्जियां खिलाएं। फलों और सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिंस और मिनरल्स होते हैं, जो बच्चे के स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। 

2. मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं

Advertisment

बदलते मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चे को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं। सर्दियों में बच्चे को ठंड से बचाने के लिए मोटे कपड़े पहनाएं। ज्यादा मोटे कपड़े पहनने के बजाय बच्चे को कपड़े को लेयरिंग में पहनना ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके साथ ही उसके सिर, हथेली और तलवे को ढंककर रखें। सर्दी में बच्चे को टोपी, दस्ताने और ऊनी जुराबें पहनाकर रखें।

3. बच्चे को ठंडी चीजें न खिलाएं

बदलते मौसम में बच्चे को बीमारियों से बचाने के लिए ठंडी चीजों से दूर रखें। सर्दी के मौसम में अपने बच्चे को ठंडी चीजें बिल्कुल न खिलाएं। अगर आपका बच्चा एक साल का हो गया है, तो उसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और ठंडी चीजों से बचाकर रखें। अगर आप अपने शिशु को स्तनपान कराती हैं, तो आपको भी ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए।

Advertisment

4. सर्दियों में बच्चों को दें ड्राय फ्रूट्स

सूखे मेवे न केवल आपको ऊर्जा देते हैं, बल्कि सर्दियों में गर्मी भी देते हैं। इसलिए, अपने बच्चे को ठंड के मौसम में बीमार होने से बचाने के लिए उन्हें सूखे मेवे खिलायें। सुनिश्चित करें कि वे बादाम, अखरोट, खजूर, किशमिश और सूखे अंजीर का सेवन करते रहें।

5. अदरक, तुलसी, हल्दी और मसालों का उपयोग करें

आयुर्वेद मौसमी बीमारियों खासकर खांसी और जुकाम को दूर रखने के लिए हल्दी, अदरक और तुलसी का भरपूर इस्तेमाल करने की सलाह देता है। इस तरह एक्स्ट्रा केयर के साथ इन छोटी बातों का ख्याल रखने से आपके बच्चे हमेशा हेल्दी रहेंगे।

पेरेंटिंग
Advertisment