Parenting Tips: बच्चो के भोजन में जरूर शामिल करें ये चीज़े

बच्चों के सर्वांगीण विकास में भोजन का विशेष महत्व होता है बच्चों को भोजन में संतुलित आहार प्रोटीन फाइबर रसायुक्त चीज देना जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे हर माता-पिता का कर्तव्य है। बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए उनके भोजन में कुछ विशेस चीज़े शामिल करे।

author-image
Intern
New Update
Healthy food

Parenting Tips (File image)

Make sure to include these things in children's diet.बच्चों के सर्वांगीण विकास में भोजन का विशेष महत्व होता है बच्चों को भोजन में संतुलित आहार प्रोटीन फाइबर रसायुक्त चीज देना जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे हर माता-पिता का कर्तव्य है। बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए उनके भोजन में कुछ विशेष तत्वों को शामिल करना बेहद ज़रूरी है। यहां कुछ महत्वपूर्ण चीजें दी जा रही हैं, जिन्हें बच्चों के भोजन में शामिल किया जाना चाहिए:

बच्चो के भोजन में जरूर शामिल करें ये चीज़े।

1. दूध और डेयरी उत्पाद

Advertisment

सर्व आहार दूध को बच्चों के भजन में अवश्य शामिल करना चाहिए। बच्चों की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए कैल्शियम महत्वपूर्ण है। दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पाद कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं।

2. फल और सब्जियां 

विटामिन, मिनरल और फाइबर के लिए विभिन्न प्रकार के फल और हरी सब्जियों को रोज़ाना के भोजन का हिस्सा बनाएं। जैसे कि सेब, केला, गाजर, पालक आदि। बच्चों को फल जैसे सेब केला या मौसमी फल जो भी मौसम के हिसाब से चल रहे हो खिलाने चाहिए। 

3. अंडे 

हर दुकान पर आसानी से प्राप्त होने वाले अंडे प्रोटीन, विटामिन डी और बी12 का अच्छा स्रोत होते हैं, जो बच्चों की मांसपेशियों के विकास और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

4. नट्स और बीज 

Advertisment

 बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज जैसे नट्स और बीज बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

5. अनाज 

साबुत अनाज जैसे दलिया, गेहूं, जौ और ब्राउन राइस बच्चों के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं और फाइबर भी प्रदान करते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाता है।

6. दालें और फलियां

दालें हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती हैं। ये प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं, जो बच्चों के विकास में सहायक होते हैं। मूंग दाल, चना, राजमा आदि शामिल करें।

7. मछली और चिकन

Advertisment

यदि आपका भोजन में नॉनवेज खाते हैं तो यह प्रोटीन और आयरन का काफी अच्छा स्रोत हो सकता है ऐसे में मछली और चिकन को अपने आहार में शामिल करें। ये प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क के विकास और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

parenting children parenting tips FOOD