Sleeping Habits: बच्चों के सोने का समय तय करना क्यों महत्वपूर्ण है

बच्चे के लिए स्लीप शेड्यूल बनाना बहुत जरूरी है। नियमित नींद बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। एक नियमित स्लीप स्केड्यूल बच्चे की नींद की गुणवत्ता को बने रहने में मदद करता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Sleeping Habits(FREEPIK)

(Image Source: freepik)

Setting A Child's Bedtime Is Crucial: नींद आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। बच्चे के लिए स्लीप शेड्यूल बनाना और भी जरूरी है। नियमित नींद बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। एक स्लीप शेड्यूल बनाने के लिए आपको बच्चे की उम्र, दिनचर्या और अन्य कारकों का ध्यान देना होगा। सही समय पर नींद लेना उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत को सुनिश्चित करता है, उनकी ऊर्जा स्तर को बनाए रखता है और उनकी ध्यान क्षमता और अध्ययन में मदद करता है। इसके अलावा, एक नियमित स्लीप स्केड्यूल बच्चे की नींद की गुणवत्ता को बने रहने में मदद करता है।

 बच्चो के सोने का समय तय करना महत्वपूर्ण क्यों है

1. सोने के घंटे तय करना

Advertisment

बच्चों के लिए 8-9 घंटे की नींद लेना बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी आयु और विकास के हिसाब से नींद की आवश्यकता अलग- अलग हो सकती है, लेकिन कम से कम यह 8-9 घंटे की अवधि तो होनी ही चाहिए। इससे बच्चे के शरीर को इतना घंटे सोने की आदत पढ़ जाएगी जो उसका स्वास्थ्य ठीक रखने और फोकस रहने में मदद करेगी।

2. रात में 8-9 के बीच सुला दें

बच्चे को रात में 8 बजे तक सुलाना अच्छा है। सुबह की समय में बच्चे को पर्याप्त आराम मिलता है व अगले दिन मेहनत करने की ऊर्जा भी इकठी हो जाती है।

3. जल्दी उठने की आदत डालें

बच्चों को जल्दी उठने की आदत डालने के लिए प्रेरित करें। उन्हें नींदानुसार समय पर सोने और जागने की आदत डालने में मदद करें। जल्दी उठने से बच्चा ज्यादा एक्टिव रहता है जो दिमाग को सुचारू रूप से चलाने में भी सहायक हो सकता है। आप उन्हे सैर पर ले जाने या कोई खेल खेलने की लिए भी बोल सकते हैं।

4. आरामदायक दिनचर्या रखें

Advertisment

बच्चे की एक आरामदायक और नियमित दिनचर्या बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण है जिससे वह पूर्ण रूप से अपनी नींद ले सके । यह शेड्यूल बनाते समय यह ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है की बच्चा पूरा दिन क्या- क्या क्रियाओं में लगा है। इस तरह वे अपने दिन के कार्यों और रात को सोने के समय को बैलेंस कर पाएगा और उससे इसकी आदत पड़ जाएगी।

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

Sleeping Habits Bedtime बच्चो