Advertisment

बच्चे के लिए खेलकूद भी है ज़रूरी, जानिए क्यों

पेरेंटिंग: आज के समय में बच्चे फोन, टैबलेट, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि का प्रयोग ज़्यादा करते है। बच्चों के लिए खेलकूद क्यों ज़रूरी है, इसका बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ता है। आइये जानते हैं.

author-image
Priya Rajput
New Update
childw(Raising Children Network).png

Sports are also important for children, know why: बच्चों के लिए आज के समय में खेलकूद बहुत अहम भूमिका निभाते है। आज के समय में बच्चे फोन, टैबलेट, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि का प्रयोग ज़्यादा करते है। जिससे उनकी शरीरिक वृद्धि पर प्रभाव पड़ता है। कोरोना के बाद से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बच्चे बहुत आगे बढ़ चुके हैं।

Advertisment

जानिए खेल की बच्चों के स्वास्थ्य में अहमियत

1- मस्तिष्क का विकास

खेलकूद से बच्चे का मस्तिष्क सक्रिय रहता है। इससे शरीर का रक्तचाप अच्छा रहता है, जिससे मस्तिष्क का विकास होता है और बच्चा पढाई मे अच्छा कर पाता है।

Advertisment

2- शारीरिक मजबूती

खेलने से बच्चा अंदर से मजबूत रहता है जिसके कारण उसका शारीरिक विकास तेजी से होता है। खेलने के दौरान आपके शरीर में तेजी से ऑक्सीजन का संचार होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही इससे बच्चे का पाचन तंत्र अच्छा होता है, जिसकी वजह से बच्चा पेट भर अच्छे से खा पाता है।

3- पढ़ाई पर भी बेहतर असर

Advertisment

खेलने वाले बच्चे आमतौर पर अपनी पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि वे समर्पण और कड़ी मेहनत करने के सिद्धांत को अपनी पढ़ाई  के आयामों में भी लागू करने लगते हैं। जिससे वे अपने सभी काम कुशलतापूर्वक करते हैं।

4- सामाजिक समझ भी होगी डेवेलप्

खेलकूद बच्चे की सामाजिक समझ बढ़ाने में भी सहायक होता है। बच्चा टीम वर्क में रहना, काम करना सीखता है। इससे दोस्त से बात करना, टीम भावना के साथ खेलना और दूसरों के प्रति स्वीकार्यता बढ़ती है।

Advertisment

5- धैर्य और अनुशासन की सीख

खेल से बच्चों में धैर्य का विकास होता है। उन्हें पता होता है कि अपनी बारी आने पर ही खेलना है और वे अपनी बारी का इंतजार करते हैं। समय पर खेल के मैदान में उपस्थित होना, अपनी बारी पर खेलना, कोच की बात को ध्यांपूर्वक सुनना आदि।

6- टीवी और मोबाइल से बढ़ेगी दूरी:

Advertisment

खेलकूद से बच्चे का ध्यान बँटा रहता है और वह स्क्रीन (मोबाइल, लैपटॉप आदि) से कुछ दूर रहता है। जिससे बच्चे की आँखों को आराम मिलता है। स्क्रीन ज़्यादा देर देखने से आँखें खराब होती हैं। ऐसे में खेल एक अच्छा मनोरंजक और स्वास्थवर्धक ऑपशन साबित होगा।

Advertisment