Parenting Tips: बच्चों को सुनाएँ ये स्टोरीज़ जो उनको देंगी सीख

बच्चों को अच्छी सीख देने में कहानियाँ आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती हैं। बच्चे चीजों को देखकर ऑब्सर्व करके सीखते हैं। इसलिए आप बच्चों को कुछ कहानियों के माध्यम से अच्छी सीख दे सकते हैं।

author-image
Priya Rajput
New Update
Parenting tips

Tell This Story To Children Which Will Teach Them A Lesson (Image Credit: Freepik)

Tell This Story To Children Which Will Teach Them A Lesson: आज कल बच्चे दूसरों को देखी देखा बुरी आदतें बहुत जल्दी अपने व्यवहार में लाते हैं। जबकि उन्हें कुछ अच्छी आदतें सिखाने के लिए माता-पिता को मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में कहानियाँ आपकी बहुत मदद कर सकती हैं। बच्चे कहानी बहुत मन और ध्यान से सुनते हैं। इसलिए आप बच्चों को कुछ स्पेशल स्टोरीज़ के थ्रू अच्छी सीख दे सकतें हैं।

बच्चों को सुनाएँ ये स्टोरी जो उनको देंगी सीख

1. द क्यूरियस कैटरपिलर

Advertisment

यह कहानी एक जिज्ञासु कैटरपिलर की कहानी है जिसने दुनिया की खोज की। आप इस स्टोरी को बच्चों को सुनाएं। इस स्टोरी के माध्यम से बच्चों को जिज्ञासु, डिस्कवरी और विकास की सीख मिलती है। आपका बच्चा चीजों के बारे में जानने के लिए उत्सुक होगा। इससे उसकी जानकारी भी बढ़ेगी और आपका बच्चा एक पॉजिटिव डायरेक्शन में ग्रोथ करेगा।

2. द फ्रेंडशिप ट्री

इस कहानी में बहुत से कैरेक्टर है जो अपने में एक अहम रोल प्ले करते हैं। ये कहानी आपके बच्चे को अच्छी शिक्षा देने मे बहुत सहायक साबित होगी। इस कहानी से बच्चा फ्रेंडशिप, सॉफ्ट बिहेवियर और अंडरस्टेंडिंग स्किल्स डेवॉलोप् करेगा। इससे बच्चा सामने वाले की फीलिंग समझ पाएगा और ज़रूरत पड़ने पर उसकी मदद भी करेगा।

3. द ओनेस्ट् स्क्वेरल

ये कहानी एक गिलहरी की ईमानदारी की कहानी है। इस कहानी को बच्चों को दिखाए और सुनाए इससे बच्चे में ईमानदारी के गुण आते हैं। ये कहानी बच्चों को सच्चाई की वैल्यू करना सिखाती है और बच्चों को झूँठ बोलने से रोकती है।

4. शेर आया शेर आया

Advertisment

इस कहानी में एक व्यक्ति गांव वालों को बार बार झूंठे को चिल्लाता कि शेर आया शेर आया और गांव वाले उस पर भरोसा कर उसकी मदद के लिए आते और सब झूँठ पाते। एक दिन जब सच में शेर आया तो उसकी मदद के लिए कोई न आया। इस कहानी को बच्चों को सुनाएं। इससे उन्हें सीख मिलेगी कि कभी भी झूँठ नहीं बोलना चाहिए।

5. लिटिल रेड राइडिंग हुड

यह कहानी बच्चों को बहुत अच्छी सीख देती है कि हमेशा हर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अजनबियों से दूर रहना चाहिए, उन्हें कभी भी अपनी जानकारी न दें, उनका कहा न माने। इससे बच्चे खतरे में पड़ सकते हैं।

6. सोने का अंडा देने वाली मुर्गी

ये कहानी शिक्षा देती है कि लालच करना बुरी बात है। लालच का फल हमेशा बुरा होता है।

Stories for Children स्टोरी parenting tips