How To Help Children In Studies? बच्चों का पढ़ाई में ऐसे लगाएं मन

author-image
New Update

आजकल बच्चों को पढ़ाई करने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके कारण पढ़ाई में उनकी रुचि कम होने लगती है। कोरोना महामारी के दौर में पढ़ाई के ऑनलाइन नए तरीके से बच्चों का पढ़ाई से ध्यान हट चुका है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम बच्चों के लिए ऐसी परिस्थितियां पैदा करें कि उन्हें पढ़ाई करने में मजा आए और वे इसे बोझ ना समझे।

Advertisment

पढ़ाई में बच्चों की रुचि पैदा करने के लिए हमें नए नए तरीकों को ढूंढने की जरूरत है। इनसे पढ़ाई को और भी ज्यादा मजेदार बनाया जा सकेगा। लेकिन लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर वे ऐसा क्या करें जिनसे उनके बच्चे पढ़ाई में अपना मन लगाए। इसलिए आज हम आपको बताएंगे ऐसे तरीके जिनसे आपके बच्चे पढ़ाई करने के लिए खुद उत्साहित होंगे।

बच्चों को पढाई में मदद करने के लिए आज़माएं ये तरीके -

1. नई तकनीक

बच्चों को पढ़ाई में मदद करने के लिए नई नई तकनीक और प्लेटफार्म आ रहे हैं। इंटरनेट भी बहुत तेजी से दुनिया की कोने-कोने तक पहुंच रहा है। इसका लाभ उठाकर बच्चों को वीडियो, वीडियो गेम, क्विज और अनेकों चीजों के द्वारा पढ़ाई को खेल की तरह दिखाया जा सकता है। इससे बच्चों को चीजें ज्यादा अच्छे से समझ आएंगी और उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

2. डिस्ट्रेक्शन

बच्चों का सही से पढ़ाई ना कर पाने का एक बड़ा कारण डिस्ट्रेक्शन भी है। यह बच्चों को पढ़ाई में ध्यान नहीं लगाने देता। ऐसा ही एक डिस्ट्रेक्शन है मोबाइल फोन। यह बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित करता है और पढ़ाई नहीं करने देता। इसलिए बच्चों को इस तरह के डिस्ट्रेक्शन से दूर रखें और उन्हें एक ऐसी जगह दे जहां वे शांति से पढ़ाई में मन लगा सकें।

3. छोटे ब्रेक्स

Advertisment

लगातार कुछ घंटों तक बैठकर पढ़ाई करने से बच्चे बोर हो सकते हैं और यह उनकी प्रोडक्टिविटी भी खत्म कर देता है। इसलिए उनकी रूचि बनाए रखने के लिए पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक जरूर दें। इन ब्रेक्स में वे बाहर जाकर खेल सकते हैं, अपने दोस्तों के साथ वक्त बिता सकते हैं या अपनी पसन्द का कुछ खा सकते हैं। 

4. बच्चों की सराहना करें

जब बच्चों की कोई तारीफ करता है तो उन्हें यह पसंद आता है। इसलिए आप अपने बच्चे को उसके काम के लिए शाबाशी जरूर दें। कभी-कभी उन्हें तारीफ में कोई छोटा तोहफा या खाने की चीज भी दे सकते हैं। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वह और भी ज्यादा मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।

5. खेलना और सोना

अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलने के लिए भी जरूर प्रोत्साहित करें। इससे उनकी शारीरिक हैल्थ अच्छी होगी और मानसिक रूप से पढ़ाई में उनका मन भी लगेगा। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि वह पूरी नींद ले क्योंकि अधूरी नींद कई सारी समस्याओं की जड़ होती है।