Parenting: जानिए बेहतर माता-पिता कैसे बनें

माता पिता होना एक सुखमय एहसास है लेकिन माता पिता होने पर उससे भी ज्यादा जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें उम्र भर के लिए निभाना होता है। आइऐ इस आर्टिकल में जाने कि कैसे बने बेहतर पेरेंट्स-

author-image
Kavya Gupta
New Update
 Parenting(freepik)

(Image Source: freepik)

Tips On How To Be A Better Parent: माता पिता होना एक सुखमय एहसास है लेकिन माता पिता होने पर उससे भी ज्यादा जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें उम्र भर के लिए निभाना होता है।पेरेंट्स को अपने बच्चो की जरूरतानुसार गुरु, गाइड, दोस्त आदि सब कुछ बनना पड़ता है। पेरेंटिंग करना अपने बच्चों के लिए एक सपोर्ट सिस्टम बनाना है। यह एक संवेदनशील प्रक्रिया हैं जिसपर बच्चो का भविष्य टिका होता है। पेरेंटिंग एक महत्वपूर्ण कौशल है जो बच्चों में जीवन जीने की कला लाता है।

बेहतर माता-पिता कैसे बनें

1. संयम और स्थिरता बनाए रखें 

Advertisment

बच्चों को स्थिरता और संयम का महत्व सिखाएं। बच्चों को संयम और स्थिरता की शिक्षा देने के लिए व्यायाम, ध्यान और प्रार्थना को उनकी दिनचर्या में शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्हें मनोरंजन और विश्राम का समय भी देना चाहिए ताकि वे संतुलित जीवन जी सकें।

2. संवेदनशीलता

बच्चों में संवेदनशीलता को विकसित करने के लिए उन्हें अन्य लोगों की भावनाओं को समझने के लिए प्रेरित करना बहुत महत्वपूर्ण है, साथ ही उन्हें अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का साहस देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय होने का अवसर देकर, आप उन्हें सामाज को समझने और उसमे योगदान देने की महत्वाकांक्षा विकसित कर सकते हैं।

3. सकारात्मक संभावनाएं

उन्हें पॉजिटिव रहना सिखाएं और उन्हें आत्मविश्वास दें। उन्हें उनकी कमजोरियों की बजाय उनके गुणों और क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही, उन्हें स्वयं को स्वीकार करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देने और उन्हें संघर्षों का सामना करने के लिए प्रेरित करें।

4. संवाद

Advertisment

बच्चों से बात करने के लिए, आपको उनकी बात सुनने और समझने की भावना रखनी चाहिए। उनको उनकी रुचियों, इंटरेस्ट्स, और सोच को समझने के लिए समय दें। उनकी बातों को महत्व दे जिससे वह अपने आपको महत्वपूर्ण  महसूस कर। इससे आप उन्हें अपनी भावनाओं और विचारों को दूसरो के आगे बोलने के लिए आत्मनिर्भर बना सकते हैं।

5. समय बिताना

अच्छी पेरेंटिंग के लिए उनके साथ समय बिताने का प्रयास करें और उनकी गतिविधियों में भाग लें। बच्चों के साथ समय बिताना बहुत महत्वपूर्ण है। आप उनके साथ खेलें, किताबें पढ़ें, उनके साथ आर्ट और क्राफ्ट करें, या फिर किसी दूसरे शौक मै उनका साथ दे। इसके अलावा, उनसे उनके दिनचर्या, स्कूल, और दोस्तों के बारे में बातचीत करें। उनके साथ समय बिताने से आप उनके विकास को मजबूत करते हैं।

6. उत्साह और प्रोत्साहन

 उन्हे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित व समय समय पर उन्हे मोटिवेट भी करे। आप उनके प्रयासों को सराहें और उन्हें समझाएं कि वे किसी भी मुश्किल से नहीं हारने चाहिए। उनकी प्रतिभा और क्षमताओं को तवज्जों दें और उन्हें आत्मविश्वास दें कि वे हर समस्या का सामना कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें नए अनुभवों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें नए क्षेत्रों में अपनी रुचि प्रकट करने के लिए प्रेरित करें। 

7. स्वस्थ जीवनशैली

Advertisment

स्वस्थ खानपान और व्यायाम के महत्व को समझाएं और उन्हें इसे अपनाने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करते हुए, आप उन्हें स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, और पर्याप्त आराम की जरूरत को समझाएं। उन्हें स्वस्थ खाने की आदतें डालने के लिए साथ में कुकिंग करने का मजा लें और उन्हें फल, सब्जियां, अनाज, और प्रोटीन-रिच खाने के महत्व के बारे में बताए। व्यायाम को भी मनोरंजनात्मक बनाएं, जैसे कि उन्हें खेलने के लिए पार्क ले जाना, साथ ही उन्हें साइकिलिंग, गेम्स खेलने, योग या मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित करें। अंत में, उन्हें नियमित नींद के महत्व को भी समझाएं और उन्हें स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए प्रेरित करें।

8. सीमा

स्क्रीन समय को सीमित रखें और उन्हें अनुशासन के महत्व को सिखाएं। उन्हे सिखाएं कि सीमाओं का पालन करना उनके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्हें स्वतंत्रता के साथ सीमाओं को समझने और स्वीकार करने का महत्व भी समझाएं।

9. रोल मॉडल बनें 

बच्चो को अच्छी आदतें डालने से पहले उन्हे खुद भी अपनाना बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चो को दिखाए नियम मानना क्यू जरूरी है। उन्हे नियमो के फायदे दिखाने के लिए आपको भी उन नियमो का मानना जरूरी है तभी वे सीख पाएंगे।

10. स्नेह और संबंध

Advertisment

उनके साथ एक प्यार भरा संबंध बनाएं और उनके साथ खुशियों और दुखों को साझा करें। इससे वह आपकी तरफ अपनेपन से देख पाएंगे और आपके जीवन में अपनी अहमियत भी समझ पाएंगे।

parenting माता पिता Parent