Baby Names: ट्रेंडिंग सेलिब्रिटी बच्चो के नाम, मालती मैरी, तैमूर और जहांगीर

अभिनेत्री व निर्माता अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने 2021 में अपनी बेटी के जन्म की पहली घोषणा इंस्टाग्राम द्वारा की थी जहां उन्होंने बच्ची का नाम वामिक बताया।

Swati Bundela
25 Nov 2022
Baby Names: ट्रेंडिंग सेलिब्रिटी बच्चो के नाम, मालती मैरी, तैमूर और जहांगीर

Baby Names

मशहूर हस्तियों में अपने बच्चों के लिए सबसे अनोखा नाम चुनने का चलन बढ़ रहा है, कई लोग अपने बच्चों के नाम उन विचारों के आधार पर चुनते हैं जिन्हें वे महत्वपूर्ण या विशेष मानते हैं। यहां तक ​​की उनके द्वारा चुना गया नाम सुर्खियां बटोर लेता है क्योंकि जनता सेलेब्रिटी के बच्चो के नाम जानने और उनकी तस्वीर देखने के लिए उत्सुक रहते है। कई लोग जैसे रानी मुखर्जी और उनके निर्माता पति आदित्य चोपड़ा आदिरा जैसे नामों का चुनाव करते हैं, जिसमें उनके अपने नाम के शुरुआती हिस्से शामिल हैं।

यहां कुछ सेलेब्रिटी बच्चो के नाम दिए गए है जो ट्रेंड कर रहे हैं - 

1. करीना कपूर के बेटे तैमूर और जहांगीर

करीना कपूर खान और सैफ अली खान 2021 के फरवरी महीने में दूसरे बच्चे के माता-पिता बने। पहले ऐसी अफवाहें थीं उन्होंने अपने बेटे का नाम जेह रखा है। हालाँकि, करीना ने उनकी नई किताब प्रेगनेंसी में अपने बेटे का असली नाम जहाँगीर होने का संकेत दिया। 2016 में, उन्होंने अपने पहले बच्चे का नाम तैमूर रखा। अपने बच्चों के लिए मुगल नाम चुनने पर सैफ और करीना को दर्शकों की भारी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा जिससे उनके बेटों के नाम सुर्खियों में आ गए।

Kareena Kapoor Shares Pic As Jeh Turns 6 Months Old

2. काजल अग्रवाल के बेटे नील किचलू

काजल अग्रवाल और पति गौतम किचलू ने हाल ही में अपने बच्चे का स्वागत किया और उन्होंने इस खबर की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने बच्चे का नाम नील किचलू रखा। यह नाम लोगों के बीच काफी आकर्षक और ट्रेंडिंग रहा है।

3.कल्कि कोचलिन की बेटी सप्पो

बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ कल्कि कोचलिन ने बेटी सप्पो का स्वागत किया। उनके प्रेमी एक इजरायली संगीतकार है। सप्पो का जन्म फरवरी 2020 में हुआ था। इस जोड़े ने सितंबर 2019 में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। प्रशंसक वास्तव में उनकी बेटी के नाम से प्रभावित हुए और सोशल मीडिया पर इसकी सराहना की।

4. प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी पहली संतान के जन्म की घोषणा की और हाल ही में अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा। 'मालती' शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका अर्थ है एक छोटा सुगंधित फूल या चांदनी। मैरी लिया गया है लैटिन शब्द 'मारिस' (Maris) से जिसका अर्थ समुद्र का तारा होता है। मैरी( Marie) का फ्रेंच में मतलब है मैरि (Mary) जो की यीशु मसीह की मां का नाम भी है।

Priyanka Chopra Baby Picture, Check It Out

5. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका

अभिनेत्री व निर्माता अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने 2021 में अपनी बेटी के जन्म की पहली घोषणा इंस्टाग्राम द्वारा की थी जहां उन्होंने बच्ची का नाम वामिक बताया। "हम दोनो प्रेम और कृतज्ञता के साथ जीवन जी रहे थे लेकिन यह छोटी सी वामिका इसे बिल्कुल नए स्तर पर ले गई है!",अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, साथ ही अपने 3 लोगो वाले परिवार की एक प्यारी सी तस्वीर डाली, जिसमें हमें केवल बच्ची के माथे की एक झलक दी गई।

Virat Kohli Shares Anushka Sharma Photo With Vamika
अगला आर्टिकल