क्या आप जानते हैं पेरेंट्स बनने की सही उम्र?

महिलाओं पर शादी के तुरंत बाद ही बच्चे के लिए दबाव बनाया जाता है, शादी की उम्र को लेकर खूब चर्चा करी जाती है मगर पेरेंट्स बनने को लेकर कोई बात क्यों नहीं करता, वास्तव में क्या आप जानते हैं पेरेंट्स बनने की सही उम्र-

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
Parents

(Image Credit: Frepik)

Best Age To Be Parents: महिलाओं पर शादी के तुरंत बाद ही बच्चे के लिए दबाव बनाया जाता है और कई सदियों से ये चलता भी आ रहा है के शादी हो गई अब बच्चा करो वही, अगर वो बच्चा नही करना चाहे तो उसे ताने दिए जाते है मगर क्या आप को लगता है के ये सही है एक बच्चे की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है जिसे सही तरीके से पूरा करना ज़रूरी है। शादी की उम्र को लेकर खूब चर्चा करी जाती है मगर पेरेंट्स बनने को लेकर कोई बात क्यों नहीं करता, वास्तव में क्या आप जानते हैं पेरेंट्स बनने की सही उम्र ये ब्लॉग आपको गाइड करेगा और जान पाएंगे आप सही उम्र।

क्या आप जानते हैं पेरेंट्स बनने की सही उम्र?

20 के पहले की उम्र 

Advertisment

बच्चे की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है और इसके लिए मेंटली तैयार होना जरूरी है 20 के पहले की उम्र में लड़की खुद को भी संभाल नहीं पाती हैं ऐसे में बच्चा हो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है जरूरी है पहले खुद को तैयार करना और सबसे बड़ी बात, इस उम्र में लड़की की पढ़ाई भी नही पूरी हुई होती।

20 से 24 के बीच की उम्र 

इस उम्र में ज्यादातर महिलाएं अपने करियर पर ध्यान देना जरूरी समझती है, जो कि सही भी है इस उम्र में समझ बढ़ती है और वे अपने फैसले खुद लेना पसंद करती है, वही अगर शादी शुदा हो तो सामाजिक और पारिवारिक दबाव भी बढ़ने लगता है तो वे उलझ जाती है इस उम्र में चांसेज भी होते है आसानी से प्रेगनेंट होने के।

लेट 20 की उम्र सही है 

इस उम्र में फाइनेंशली दिक्कत नहीं होती, इस उम्र में ज्यादा परेशानी नहीं होती महिलाएं अपने आप को तैयार कर ही लेती है और ज्यादा अच्छे से अपनी जिम्मेदारी संभालती है। इससे करियर और परिवार के बीच संतुलन भी बना रहता है वही कुछ लोग प्रोपर फैमिली प्लानिंग करते है और इस उम्र को सही भी मानते है।

30 के बाद की उम्र 

Advertisment

अक्सर कहा जाता है के इस उम्र में काफी सारी मुश्किलें होती है, मगर आप ये बात जान ले 30 के बाद की उम्र में भी मां बनना सही हो सकता है। 37 के उम्र में फर्टिलिटी पीक पर होती है वही 32 की शुरुवात में नहीं होती ज्यादातर महिलाओं को शुगर, ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी समस्या होती है, इसलिए हेल्थ इशू आते है।

parents Age शादी