Parenting Tips: पैरंट्स दें बच्चों को ये अच्छे संस्कार

माता-पिता के द्वारा दिए गए संस्कार ही भविष्य में बच्चों के काम आते हैं और उन्हें इस समाज में आदर और सम्मान दिलाते हैं और उनकी पेरेंटिंग बया करते हैं।

author-image
Intern
New Update
How to be your children's friend

Parents should give these good values to their children: माता-पिता के द्वारा दिए गए संस्कार ही भविष्य में बच्चों के काम आते हैं और उन्हें इस समाज में आदर और सम्मान दिलाते हैं। बच्चों के संस्कार बयान करते हैं कि उनके परिवार कैसा है, अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि क्या तुम्हारे घर वालों ने तुम्हें संस्कार नहीं दिए तो हर माता-पिता का यह कर्तव्य है कि उन्हें यह कुछ संस्कार अपने बच्चों को सिखाने चाहिए। 

पैरंट्स दें बच्चों को ये अच्छे संस्कार

1. सम्मान और आदर

Advertisment

आदर और सम्मान बच्चे और बड़ों सभी को करना चाहिए लेकिन बच्चों को यह सीखना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। बच्चों को सभी लोगों, विशेषकर बड़ों का आदर करना सिखाना चाहिए। उनसे यह सिखाएं कि दूसरों की भावनाओं और विचारों का सम्मान करना कितना जरूरी है।

2. ईमानदारी और सच्चाई 

ईमानदारी और सच्चाई की राह बच्चों को दिखाएं उन्हें ईमानदारी और सच्चाई का महत्व बताएं। गलतियाँ होने पर सच बोलना और अपनी जिम्मेदारियों को समझना एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल है।

3. आत्म -निर्भरता

जीवन में आत्मनिर्भर होना बहुत महत्वपूर्ण है तो बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं ताकि वे अपनी जिम्मेदारियाँ खुद निभा सकें। छोटे-छोटे काम जैसे अपनी चीज़ों को संभालना, खुद खाना खाना सिखाएं।

4. सहनशीलता

Advertisment

आज जहां लोगों में क्षण भर का धैर्य और सहनशीलता नहीं है माता-पिता को बच्चों को जीवन में धैर्य और सहनशीलता रखना कितना महत्वपूर्ण हैबताना चाहिए। बच्चों को यह सिखाएं कि जीवन में हर परिस्थिति का सामना धैर्य से करना चाहिए।

5. शिष्टाचार

हमारे संस्कारों से हमारा शिष्टाचार झलकता है तो बच्चों को ब सही व्यवहार, जैसे "धन्यवाद", "कृपया" और "क्षमा करें" जैसे शब्दों का उपयोग करना सिखाएं। उन्हें झुकना सिखाएं अर्थात यदि उनकी गलती हो तो वह माफी मांगे और अपने से बड़ों से धन्यवाद या अपने दोस्तों को धन्यवाद ज्ञापित करें।

6. साझेदारी और मदद

आज की दुनिया में चल रहा शब्द टीमवर्क इसी पर आधारित है तो बच्चों को सिखाएं कि दूसरों की मदद करना और अपने संसाधनों को दूसरों के साथ बांटना एक अच्छी आदत है। कैसे एक दूसरे की मदद कर हम एक बहुत कठिन कार्य को बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

parents parenting children Good Values