Women Security:महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के 5 टिप्स

आज के समय में जहां महिलाओं को लेकर क्रिमिनल केसेस बहुत अधिक बढ़ रहे हैं, कभी किसी महिला के साथ छेड़खानी बलात्कार जैसी खबरें हम आए दिन पढ़ते हैं, इसलिए यहां महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के कुछ टिप्स दिए गए हैं उनके बारे में जानते हैं।

author-image
Divya Sharma
New Update
Self defence

Freefix

5 Self-Defense Tips For Women: आज के समय में जहां महिलाओं को लेकर क्रिमिनल केसेस बहुत अधिक बढ़ रहे हैं, कभी किसी महिला के साथ छेड़खानी बलात्कार जैसी खबरें हम आए दिन पढ़ते हैं, महिलाएं घर से बाहर रहती हैं तो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती और उनके साथ कोई हादसा ना हो जाए इसकी हिचक उनको और उनके परिवार को हमेशा बनी रहती है, यहां कुछ पांच टिप्स दिए गए हैं जिनके जरिए महिलाएं खुद को सार्वजनिक रुप से सुरक्षित महसूस कर सकती है, इस आर्टिकल में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के कुछ टिप्स दिए गए हैं उनके बारे में जानते हैं

महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के 5 टिप्स

1. सतर्क रहें 

Advertisment

कौन आपको किस निगाह से देख रहा है,ये एक महिला भली तरह समझती है, बसों में सड़कों पर चलते हुए महिला को सतर्क रहने की ज़रूरत है, इस बात का ख़ास ख्याल रखें की कोई आपको हानि पहुंचाने की कोशिश तो नहीं कर रहा।

2. जूडो कराटे सीखे 

एक महिला के लिए सेल्फ डिफेंस के लिए यह बेहद जरूरी है कि उसे जूडो कराटे इस तरह की एक्टिविटीज में परिपक्त होना चाहिए, बचपन से ही माता पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की वे अपनी लड़कियों को जूडो कराटे की ट्रेनिंग दिलवाए ताकि समय आने पर वे अपनी सुरक्षा ख़ुद कर सकें।

3. अपने अंतरज्ञान पर भरोसा करें 

अगर कोई व्यक्ति आपको बुरा महसूस करा रहा है या आपको असहज महसूस कर रहा है तो उससे दूर रहे किसी भी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें घर जाने में मदद मांगे और स्थिति का आकलन करें, बाहर जाते समय अपनी लोकेशन घर बालों को भेज दे ताकि समस्या के समय आप अपना बचाव के लिए सतर्क रहे।

 4. मिर्च का फुहार 

Advertisment

यह जानलेवा नहीं है लेकिन इसमें बहुत ज्यादा ताकत है, अगर आप कभी ऐसी स्थिति में फंस जाती है जहां आपको कोई और तरीका नहीं सोचता तो अपने पर्स से मिर्च निकालिए और सामने वाले के ऊपर फेंक दीजिए जिससे आप अपनी सुरक्षा कर सके।

 5. सुरक्षित रहें 

महिलाओं के पास खुद की रक्षा करने के कई तरीके उपलब्ध है, आत्मरक्षा सीखना महत्वपूर्ण है, महिला को चाहिए की वह खुद की सुरक्षा खुद करे इसलिए जितना हो सके खुद को मज़बूत बनाएं।

Women Security cyber security tips