Advertisment

Women Safety : 5 चीज़े जो कर सकती है महिलाओं की सुरक्षा में मदद

सुरक्षा : हम सबके मन में सदेव एक प्रश्न उभरता है, क्या महिलाएं देश में सुरक्षित है, इसलिए कहीं ना कहीं महिलाओं को खुद की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना चाहिए, इस आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसे पांच कारक जिससे महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं,

author-image
B LIPSA RAGHUNATH
New Update
Women Safety(LiveChennai)

5 Things Which Helps Women For Their Safety Purpose : हमेशा से देश की उन्नति और प्रगति को जितनी भी सराहना मिले परंतु एक विषय सदैव सबके मन में एक प्रश्न बनकर उभरता है, क्या महिलाएं देश में सुरक्षित है, और उनकी सुरक्षा की गारंटी कौन लेता है, यदि यह बातें हम बड़े मायने में करें तो शायद ही उसका कोई उत्तर निकले इसलिए कहीं ना कहीं महिलाओं को खुद की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना चाहिए, इस आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसे पांच महत्वपूर्ण कारक जिससे महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं, 

Advertisment

5 महत्वपूर्ण चीजें जो कर सकती है महिलाओं की सुरक्षा में मदद

1. सेल्फ डिफरेंस

सेल्फ डिफेंस सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा का कारक है, जिससे कोई भी स्त्री अपनी सुरक्षा खुद कर सकती है, इसके लिए भी बहुत से प्रशिक्षण जैसे जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट आदि सीख सकती हैं, जिसे यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी बुरी भावना से आता है तो वह अपनी सुरक्षा कर सकें और मुसीबत पड़ने पर दूसरे के भी काम आ सके

Advertisment

2. इमरजेंसी अलार्म 

इमरजेंसी अलार्म का प्रयोग हम अपने फोन से भी कर सकते हैं, इसे हम बाहर जाते समय या अपने घर पर रहते वक्त भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे मुसीबत के समय इमरजेंसी रिंग की बहुत जोर से आवाज आती है जिससे आसपास के लोग सचेत हो जाते हैं,

3. पेपर स्प्रे 

Advertisment

किसी ने लड़की के बैग में पेपर स्प्रे से बहुत कम पाया जाता है, पर यह पेपर टेप कहीं ना कहीं बहुत ज्यादा जरूरी होता है इसका प्रयोग महिलाएं किसी भी बुरी धारणा रखने वाले व्यक्ति पर कर सकती हैं, पेपर स्प्रे के कारण व्यक्ति की आंखों में जलन होना शुरू हो जाता है जिसे कुछ समय के लिए उसे दिखना बंद हो जाता है और उस समय भागने का मौका मिल जाता है

4. नुकीली वस्तु

कोई भी नुकीली वस्तु चाहे वह पेन हो, पेंसिल हो, कंपास हो या सेफ्टी पिन हो यह सभी महिलाओं के लिए सुरक्षा का साधन बन सकते हैं इन सभी वस्तुओं से वह किसी भी अपराधी को चोट देकर भाग सकते हैं परंतु इन सभी को उपयोग करते वक्त उनको हमेशा सचेत रहना चाहिए जिससे उन्हें स्वयं कोई परेशानी ना हो

5. जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस 

आधुनिक समय में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस बहुत ही काम आने वाला साधन है जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति जीपीएस ऑन कर के अपने स्थान तक दूसरों को रास्ता दिखा सकता है, यदि कोई भी महिला किसी मुसीबत में फस जाती हैं तो वह अपने जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस ऑन कर सकती हैं या उसके द्वारा आसपास की लोकेशन पर मैसेज सेंड कर सकती हैं जिससे दूसरों को उनकी उपस्थिति और उनकी परेशानी का पता चल जाता है

महिला सुरक्षा safety
Advertisment