Advertisment

Pregnant Women: प्रेगनेंट महिलाओं के लिए योग करने के 5 फायदे

योग करने के कई सारे फायदे होते हैं। हम सभी अपनि डेली लाइफ में लोग करते हैं जिसके बहुत से फायदे हमारे शरीर को मिलते हैं। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं के लिए योग करने के कई फायदे हो सकते हैं। जाने अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Ayushi Jha
New Update
Pregnant Women(Freepik).

(Image Credit - Freepik)

5 Benefits Of Yoga For Pregnant Women: योग करने के अनेक फायदे होते है। हमारे व्यस्त जीवन में शरीर को ध्यान करने के लिए वक्त ज़रूर देना चाहिए।  योग करने से आप अपने शरीर के तत्त्व से जुड़ने की कोशिश करते है। यह आपके दिमाग और शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।  प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी योग करना बहुत ही लाभ दायक होता है। इससे उनके बच्चे पे भी बहुत अच्छा असर परता है। आइये पढ़े प्रेगनेंसी में योग करने के 5 फायदे।

Advertisment

गर्भवती महिलाओं के लिए योग के 5 फायदे

1. लेबर की तैयारी 

प्रीनेटल योग करने के अनेक फायदे होते है जिनमे से एक यह है की इससे आप अपने पेल्विस एरिया को मज़बूत और डिलीवरी का दर्द सहने के लिए तैयार कर सकते है। रोज़ाना योग करने से आपका लेबर का दर्द काम भी होजाता है , और बच्चे को बहार आने में आसानी भी होती है। 

Advertisment

2. बदलते शहीर में मदद

प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में बहुत प्रमुख बदलाव आते है। यह सब से सामना करने में योग आपकी बहुत सहायता कर सकता है। योग से आपके हड्डियां मज़बूत और मसल्स  फेल्क्सिबले होते है।  

3. मन की शांति

Advertisment

ध्यान करने से आपके मन को शांति की अनुभूति होती है।  एक महिला जो माँ बनने वाली होती है , उसका मानसिक स्वास्थ्य भी स्वस्थ होना ज़रूरी होता है।  योग में ध्यान करने से आप अपने शरीर और दिमाग से जुड़ते है जो की आपको एक खुशाल प्रेगनेंसी के सफर के ओर आगे बढ़ता है। 

4. बच्चे से कनेक्शन

प्रीनेटल योग , माँ का बच्चे से एक बांड बनाने में आपकी मदद करता है। योग करने से आप अपने बच्चे से जुड़ते हैं। आपका होने वाला बच्चा भी आपके शरीर में होते बदलाव पहचानने लगता है।  

5. पाचनतंत्र को साफ़

योग करने से नाकि बस आपका बाहरी शरीर बल्कि आपकी  अंदरूनी शक्ति भी बढ़ती है। कुछ व्यायाम आपके पेट और पाचनतंत्र को साफ़ और आपका मेटाबोलिज्म तेज़ करता है। प्रेगनेंसी के परत भी योग करने से शरीर के कई सारे परेशानियों का निधन हो जाता है।

Yoga योग pregnant women गर्भवती महिला
Advertisment