Advertisment

Protein Rich Foods For Vegetarians: शरीर में नहीं होगी प्रोटीन की कमी

author-image
New Update

प्रोटीन हमारी डाइट का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह सेल्स की ग्रोथ और शरीर के विकास के लिए अत्यधिक जरूरी है। यह अमीनो एसिड से बना होता है जो हमारे शरीर के बिल्डिंग ब्लॉक्स कहे जाते हैं। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो कमजोरी भी हो सकती है क्योंकि यह हमारी मसल्स और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

Advertisment

अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित होकर बाहर आया है तो प्रोटीन उसकी रिकवरी को तेज कर देता है। प्रोटीन के मुख्य सोर्स हैं दूध, अंडे, मांस, आदि। लेकिन शाकाहारी लोग इनका सेवन नहीं करते हैं जिसके कारण उनके शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे फूड जो प्रोटीन से भरपूर है और शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

प्रोटीन युक्त फूड -

1. दाल

Advertisment

दाल भारतीय लोगों के भोजन का अभिन्न हिस्सा है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है। एक कप दाल में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप इसे रोटी के साथ अपने दिन या रात के खाने में खा सकते हैं। दाल में एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल भी प्रचुर मात्रा में होते हैं जो सेल की रक्षा करते हैं।

2. लेग्यूम्स

Legumes भी प्रोटीन का काफी रिच स्रोत होते हैं। लेग्यूम्स में राजमा और छोले जैसी beans शामिल होती हैं जिन्हें प्रोटीन का पावरहाउस भी कहा जाता है। Chickpea के एक सर्व में 15 ग्राम प्रोटीन होता है। स्टडीज मे यह भी देखा गया है कि नियमित रूप से चिकपी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम रहता है।

Advertisment

3. नट्स

वेजिटेरियन लोगों की डाइट में नट्स प्रोटीन के रिच स्रोत होते है। यह किसी सुपरफूड से कम नहीं है। रोज काजू और बादाम का सेवन करने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। साथ ही यह फाइबर और विटामिन सी से भी भरपूर होता है। यह आपके हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद है।

4. मटर

Advertisment

क्या आपने कभी सोचा था कि आपके खाने को स्वादिष्ट बनाने वाली मटर आपके लिए प्रोटीन का मुख्य स्रोत बन सकती है? जी हां, एक कप हरी मटर में 9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन के साथ इसमें विटामिन ए, के, सी और विभिन्न मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

5. Soy milk

अगर आप सबसे वेजिटेरियन होने के कारण दूध का सेवन नहीं कर पाते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सोया मिल्क प्रोटीन से भरपूर होता है और इसकी एक साथ में 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। सिर्फ प्रोटीन ही नहीं यह विटामिन b12 और कैल्शियम का भी रिच स्रोत है। आप इसे चाय या कॉफी में भी इस्तेमाल कर सकते है।

सेहत
Advertisment