Mental Health: दिमाग़ शांत रखने के 5 आसान तरीके

फिजिकल हैल्थ के साथ साथ खुद की मेंटल हेल्थ को भी सही रखना बहुत ज़रूरी है। आज की दुनिया में जहां हर कोई अपना कंपैरिजन दूसरे से करने में लगा हुआ है वहीं मानसिक स्थिति भी बहुत खराब हो रही है सबकी।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Mental Health

Photograph: ( Pinterest)

5 easy tips for keeping yourself calm: दिमाग़ के शांत न होने का असर बहुत सी चीज़ों पर पड़ता है। इसके बहुत से कारण होते हैं जैसे कि काम का तनाव, पढ़ाई का तनाव, रिश्तों में टकराव, नींद का पूरा न होना, समय पर और पौष्टिक खाना न खाना, आदि। आज कल के जीवन की अनियमितता और डिसेटिसफेक्शन के कारण दिमाग़ का शांत रहना मुश्किल है गया है जिसकी वजह से लोग अपना आपा खो रहे हैं और बहुत सी मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए चलिए जानते हैं कुछ तरीके दिमाग़ को शांत रखने के लिए। 

Advertisment

दिमाग़ शांत रखने के 5 आसान तरीके 

1. काम से थोड़ा ब्रेक लें 

इतनी तेज़ चल रही जिंदगी में खुद को वक्त देना, खुद के साथ कुछ समय बिताना जरूरी हो गया है। व्यस्त शेड्यूल के चलते इंसान खुद के बारे में सोचना बंद ही कर देते हैं जिसका असर होता है कि उनके बर्ताव में बदलाव आने लगते हैं, गुस्सा बढ़ जाता है। इसीलिए काम से थोड़ा वक्त अपने लिए निकलना जरूरी है।

Advertisment

2. खुली हवा में टहलें 

शाम के वक्त या सुबह उठकर खुली हवा में टहलना न केवल आपके मानसिक स्थिति के लिए अच्छा है बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी तंदुरुस्त रखता है। खुली हवा में सांस लेने से दिमाग़ शांत होता है और आपको अच्छा लगने लगता है।

3. हल्का और घर का खाना खाएं

Advertisment

कई बार जंक फूड खाने के कारण हमारा पाचन सही से नहीं हो पाता जिसके कारण हमें चिड़चिड़ापन लगता है। इसे ठीक करने के लिए हल्का भोजन खाएं जो पचने में आसान हो और फायदेमंद भी हो।

4. योगा को अपनाएं

व्यस्त जीवन के कारण हमने एक्सरसाइज बिल्कुल छोड़ दिया है जिसकी वजह से हमारा शरीर भी अस्वस्थ रहता है और दिमाग़ भी। योगा सबसे आसान और बिना नुकसान वाला तरीका है जो कोई भी कर सकता है। शुरुआत करें प्राणायाम और अनुलोम–विलोम से फिर सूर्यनमस्कार करें और कुछ हल्के आसन भी कर सकते हैं।

Advertisment

5. स्क्रीन टाइम कम रखने की कोशिश करें

लगातार फोन देखने से आंखों पर तो असर पड़ता ही है उसके साथ ही दिमाग़ पर भी असर पड़ता है। तरह तरह के कंटेंट जो इंटरनेट पर दिखाया जाता है उसका असर हमारे दिमाग़ पर पड़ता है। फोन को कम समय दें उसकी बजाय किताबें पढ़ें, अपनी हॉबी को दुबारा शुरू करें, कुछ नया सीखें।

Tips yourself Easy