Advertisment

Foods Not To Eat With Curd: दही के साथ नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड

author-image
New Update
Foods Not To Eat With Curd: दही के साथ नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड दही हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह एक डेरी प्रोडक्ट है जो गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। लेकिन आपको दही के साथ कुछ फ़ूड नहीं खाने चाहिए क्योंकि ये कॉम्बिनेशन आपकी हैल्थ के लिए हानिकारक है - गर्मियों में लोग दही का सेवन कई प्रकार से करते हैं। कोई दही की लस्सी बनाकर पीता है तो कोई खाने के साथ छाछ के रूप में। लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है कि उन्हें अपने हर खाने के साथ दही चाहिए ही। लेकिन आपकी यह आदत आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। हर फूड के अपने नुकसान और फायदे होते हैं। इन्हें खाने का तरीका और समय भी अलग होता है। आपको अपने खाने के कॉन्बिनेशन का ध्यान रखना चाहिए। ऐसी बहुत से फूड हैं जिन्हें दही के साथ खाने पर आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए दही के साथ कुछ भी खाने से पहले यह जरूर जान ले कि क्या यह आपकी सेहत के लिए अनुकूल है या नहीं। दही के साथ नहीं खाने चाहिए ये फूड - 1. प्याज़ दही और प्याज का रायता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लेकिन अगर आपको भी यह पसंद है तो आपको अपनी आदत को बदलने की जरूरत है। क्योंकि हर स्वादिष्ट चीज हमारी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। दही तासीर में ठंडा होता है जबकि प्याज शरीर को गर्मी देती है। ठंडे और गर्म के कॉन्बिनेशन से आपको स्किन एलर्जी, रैशेज और एक्सेमा जैसी समस्या हो सकती हैं। 2. आम गर्मी का मौसम हो और आम ना खाएं यह कैसे हो सकता है। कुछ लोगों को तो लस्सी का इतना शौक होता है कि वह मैंगो लस्सी बनाकर पीते हैं। तो वहीं कुछ लोग अपने डिजर्ट में दही और आम एक साथ खाते हैं। लेकिन प्याज और दही की तरह ही यह भी ठंडे और गर्म का कॉन्बिनेशन है जिससे आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 3. मछली आपको कभी भी नॉन वेजीटेरियन प्रोटीन से भरपूर फूड को नॉन वेजीटेरियन प्रोटीन रिच फूड के साथ नहीं खाना चाहिए। जब दही और मछली जैसे दो नॉन वेजिटेरियन प्रोटीन से भरपूर फूड का कॉम्बिनेशन बनता है तो यह आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ देता है। 4. दूध जैसे कि हमने आपको बताया कि दो प्रोटीन से भरपूर फूड को एक साथ नहीं खाना चाहिए। खास तौर पर अगर दोनों फूड नॉनवेजिटेरियन या फिर वेजिटेरियन हो। दूध और दही दोनों जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन के स्रोत हैं। इनका सेवन करने से आपको डायरिया, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 5. ऑयली फूड ज्यादातर लोगों को अपने तले हुए ऑइली खाने के साथ दही खाने की आदत होती है। लेकिन ऑइली फूड का दही के साथ सेवन करने से पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है और आपको सुस्त और आलस महसूस होता है। इसी वजह से जवाब छोले भटूरे के साथ लस्सी पी लेते हैं तो आपको हद से ज्यादा आलस आता है।
फूड सीक्वेंसिंग
Advertisment