Advertisment

5 खाद्य पदार्थ जो आपको प्रेगनेंसी के दौरान खाने से बचना चाहिए

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखकर खुद को व अपने बच्चे को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने के लिए नुकसान पहुँचाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन से बचना चाहिए।

author-image
Priya Singh
New Update
food(The Daily Guardian).png

5 Foods You Should Avoid Eating During Pregnancy in Hindi (Image Credit - The Daily Guardian)

5 Foods You Should Avoid Eating During Pregnancy in Hindi: प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर ही महिलाओं को खान-पान से जुडी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें ऐसी चीजों के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं हो पाती है कि वे कौन सी चीजें खाएं और कितनी मात्रा में खाएं। ऐसे में अक्सर उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हर माँ यह चाहती है कि उसका होने वाला बच्चा स्वस्थ हो और उन्हें भी किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Advertisment

आमतौर पर हम सभी बहुत सी चीजों का सेवन करते हैं और वे हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। लेकिन उन फायदेमंद खाद्य पदार्थों में से कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो एक प्रेग्नेंट महिला द्वारा खाने पर उसके लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान खाने वाली चीजों पर महिलाओं को अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है। बहुत से पौष्टिक आहार जो हम अपने रोजाना खाने में शामिल करते हैं वे हमारे शरीर को स्वास्थ्य बनाये रखने में हमारी सहायता करते हैं लेकिन यही पौष्टिक आहार गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए प्रेगेनेंसी के दौरान खान-पान पर खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

प्रेगनेंसी में ना खाएं ये 5 चीजें 

1. प्रेगनेंसी में ना खाएं ये फल

Advertisment

पपीता, अनानास और अंगूर जैसे फल सामान्य व्यक्ति के लिए जितने अधिक फायदेमंद होते हैं. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ये उतने ही अधिक नुकसानदायक भी होते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान इन्हें खाने से बचना चाहिए। पपीता खाने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। गर्भावस्था के पहले तीन महीनों के दौरान कच्चे पपीते को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। कच्चा पपीता एंजाइम युक्त होता है जो गर्भपात का कारण बन सकता है। 

अनानास को आमतौर पर बॉडीफैट कम करने के लिए खाया जाता है। इसलिए यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अत्यधिक नुकसान दायक होता है। अन्नानस में ब्रोमलिन होता है जिसकी वजह से अनानास का जूस पीने या अनानास खाने से मिसकैरेज का खतरा हो सकता है। 

2. प्रेगनेंसी में ना खाएं ये सब्जियां

Advertisment

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बैंगन, कटहल, करेला आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। बैंगन कटहल करेला आदि सब्जियां आमतौर पर घरों में अक्सर बनाई जाती हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं को इनका सेवन नहीं करना चाहिए। बैंगन एक गर्म तासीर की सब्जी होती है इसमें साईटोहार्मोन्स होते हैं जो महिलाओं में पीरियड ला सकते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को करेला का सेवन नहीं करना चाहिए। करेले में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्भावस्था के दौरान शरीर पर जहरीला प्रभाव छोड़ते हैं जिसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को पेट दर्द, बदन दर्द, थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

कटहल में शुगर की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से यह गर्भवती महिलाओं के शरीर में शुगर बढ़ा सकता है। साथ ही तासीर गर्म होने की वजह से गर्भाशय में संकुचन हो सकती है इसलिए कटहल नहीं खाना चाहिए। 

Advertisment

3. प्रेगनेंसी में ना खाएं कच्चा भोजन

गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कच्ची सब्जियां कच्चे या अधपके फल और स्प्राउट्स खाने से बचना चाहिए। अधपके या कच्चे अनाज से प्रेगनेंट महिलाओं को समस्या हो सकती है। इसके साथ ही महिलाओं को कच्चा अंडा और कच्चे या अधपके मांस को भी खाने से बचना चाहिए। कच्चे या अधपके खाद्य पदार्थों को खाने से फ़ूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है और यह माँ व बच्चे दोनों के लिए जान का खतरा साबित हो सकता है.     

4. प्रेगनेंसी में कैफीन के सेवन से बचें

Advertisment

कैफीन का ज्यादा इस्तेमाल आमतौर पर भी स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा नहीं होता है। लेकिन प्रेगनेंट महिलाओं के लिए यह काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है। गर्भावस्था के समय चाय, कॉफ़ी, चॉकलेट्स आदि खाने से बचना चाहिए. ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने से मिसकैरेज का खतरा हो सकता है और इनके इस्तेमाल से जन्म के समय बच्चे का वजन भी कम हो सकता है। 

5. प्रेगनेंसी में ना करें शराब का सेवन 

नशा तो हर व्यक्ति के लिए नुकसान दायक ही होता है लेकिन गर्भावस्था के समय शराब, सिगरेट आदि नशीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह माँ और बच्चे दोनों के लिए ही फायदेमंद नहीं होता हैं। प्रेगनेंसी के समय शराब, सिगरेट व नशीले पदार्थों का सेवन करने से बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास ठीक से नहीं हो पाता और ज्यादा मात्र में सेवन से गगर्भपात का भी खतरा बना रहता है।

Advertisment