Advertisment

Nutrients For Working Women: कामकाजी महिलाओं में न्यूट्रिएंटस की कमी

author-image
Swati Bundela
New Update
working mom

कामकाजी महिलाओं पर दोहरी जिम्मेदारी होती है। उन पर अपना काम संभालने के साथ-साथ घर-परिवार की जिम्मेदारियों का काफी भार होता है। ऐसे में जरूरी है कि उनके खाने में सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद हो। लेकिन हमारी रोजाना की भागदौड़ में अक्सर ऐसा संभव नही हो पाता है। जिससे उनके शरीर में कमजोरी हो जाती है और उन्हें एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आज जानते हैं महिलाओं में होने वाले ऐसे कुछ तत्वों की कमी और उनके समाधान के बारे में -

Advertisment

1. विटामिन डी

हम सब जानते है कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। यह शरीर में हड्डियों और मांसपेशियो को मजबूती प्रदान करता है। अक्सर महिलाओं में विटामिन-डी की कमी देखने को मिलती है। 30 वर्ष की आयु के बाद हड्डियां खुद भी कमजोर होने लगती हैं। विटामिन-डी की पूर्ति करने के लिए आपको दूध या दूध से बने प्रोडक्ट्स जैसे दही, पनीर आदि का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही अंडा, मशरूम आदि भी विटामिन-डी का अच्छा स्त्रोत हैं।

2. कैल्शियम

Advertisment

अगर हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो हड्डियों से जुड़ी काफी समस्याओं का सामना हमे करना पड़ सकता है। इससे बोन डेंसिटी कम होती है और फ्रैक्चर का रिस्क बढ़ता है। कैल्शियम की कमी की पूर्ति के लिए आप दूध, दही, पनीर, मक्खन और सीफूड्स का सेवन करें।

3. आयरन

काम का प्रेशर और घर का भार संभालने वाली महिलाओं में आयरन की कमी काफी आम समस्या है। इसके कारण शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और थकावट व कमजोरी महसूस होती है। डेयरी प्रोडक्ट्स, पालक, मछली, जूस, आंवला आदि खाने पर आयरन की कमी की समस्या ठीक होती है।

Advertisment

4. विटामिन बी

विटामिन बी हमारे लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है और इसकी कमी के कारण काफी समस्याएं पैदा होती हैं। जैसे बालों का झड़ना, उल्टी आना, त्वचा से संबंधित समस्याएँ, कमजोरी, हड्डियों में परेशानी आदि। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप मशरूम, पालक, आलू, मछली, मांस का अपनी डाइट में प्रयोग करें।

5. प्रोटीन

प्रोटीन हमारे लिए बहुत आवश्यक होता है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तो शरीर का सही विकास नही हो पाता है। इसके कमी से कमजोरी होती है, त्वचा खराब होने लगती है और हड्डियां भी कमजोर होती हैं। इसके लिए आप सोयाबीन, दूध, अंडा, ड्राई फ्रूट्स, ब्रोकली आदि का नियमित सेवन करें।

working women nutrients
Advertisment