Advertisment

Pregnancy Tips: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इन 5 बातों का ख्याल रखना चाहिए

मां बनना हर औरत के लिए एक खूबसूरत एहसास होता है, गर्भावस्था मां के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय होता है, इसलिए ऐसे समय में गर्भवती महिला को अपना ख़ास ख्याल रखना चाहिए।

author-image
Divya Sharma
New Update
Pregnancy tips

Freefix

Pregnancy Tips for women: मां बनना हर औरत के लिए एक खूबसूरत एहसास होता है मां का बच्चे से जुड़ाव गर्व से ही हो जाता है, ये समय न सिर्फ महिला के लिए बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण होता है, इसलिए ऐसे समय में गर्भवती महिला का ख़ास ख्याल रखा जाता है, इस समय मां की जैसी मानसिकता होती है बच्चे पर भी उसी तरह का प्रभाव पड़ता है गर्भ में पल रहे शिशु के लिए ज़रूरी है माता का स्वस्थ होना इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इन बातों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।

Advertisment

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इन 5 बातों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए 

1. स्वस्थ आहार लें 

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को एक हेल्थी डाइट लेना बहुत ज़रूरी है, इस दौरान हरे पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन, कैल्शियम, कैलोरी युक्त भोजन करना चाहिए, स्वस्थ्य आहार एक गर्भवती महिला के लिए बहुत ज़रूरी है इसलिए गर्भवती महिला को ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त भोजन भी करना चाहिए।

Advertisment

 2. समय समय पर डॉक्टर से परामर्श लें 

 कई बार महिलाएं समय समय पर डॉक्टर से चेकअप करवाना टाल देती है और ये जान ही नहीं पाती की बच्चे की ग्रोथ कैसी है, बच्चा कितना स्वास्थ है इसलिए गर्भधारण के बाद से ही महिला को समय समय पर डॉक्टर से परामर्श लेते रहना चाहिए।

 3. भारी वजन उठाने से बचें 

Advertisment

 डॉक्टर्स की माने तो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को भारी वजन उठाने से बचना चाहिए इससे मां और बच्चे दोनो को खतरा हो सकता है, इसलिए महिलाओं को इस बात का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।

 4. लम्बी यात्रा न करें

गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर्स सलाह देते है कि महिला को जितना हो सके लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए, यात्रा के कारण एक जगह बैठे रहने से बच्चे का मूवमेंट ठीक तरीके से नहीं हो पाता इसलिए लंबी यात्रा करने से बचें।

Advertisment

 5. रोज पैदल टहले 

पैदल चलना हर इंसान के लिए काफ़ी फायदेमंद होता है, गर्भावस्था में महिला के लिए रोज पैदल चलना बहुत अच्छा व्यायाम माना जाता है, टहलते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आप सामान्य गति से चले तेज़ चलना या दौड़ना आपके शिशु के लिए नुकसान पहुंचा सकता है।

Pregnancy Pregnancy Tips
Advertisment