Reasons Of Sore Boobs: पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन? जानें कारण

Sanjana
21 Jul 2022
Reasons Of Sore Boobs: पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन? जानें कारण

ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें पीरियड्स होने के कुछ समय पहले ब्रेस्ट में दर्द होने लगता है। इसे sore boob कहते हैं। ब्रेस्ट का दर्द आपको छोटी बात लग सकता है लेकिन यह आपके लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है। ब्रेस्ट पेन के बारे में जितनी आसानी से बात की जाती है यह समस्या उतनी आसान नहीं।

अगर आपको कभी ब्रेस्ट पेन होता है तो अपने डॉक्टर से इसके सही कारण की पुष्टि करें। कुछ महिलाओं को पीरियड से पहले ब्रेस्ट पेन होता है जिसके कारण आज हम आपको एक ब्लॉग में बताएंगे। ब्रेस्ट पेन ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण भी हो सकता है इसलिए इसे नजरअंदाज ना करें।

Sore boob के कारण -

1. हार्मोनल परिवर्तन

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन होने का सबसे पहला कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव हैं। पीरियड्स शुरू होने से चार-पांच दिन पहले तक आपको ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है और इसके शुरू होने के बाद यह बंद भी हो जाता है। यह पीरियड्स के पहले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल बढ़ने से होता है। इन हार्मोन की वजह से आपकी ब्रेस्ट में सूजन भी आ सकती है।

2. ब्रेस्ट में चोट

शरीर के किसी भी दूसरे भाग की तरह हो सकता है कि आपकी ब्रेस्ट में भी चोट आ गई है। यह किसी एक्सीडेंट या किसी खेल खेलते समय हो सकती है। चोट लगने के कुछ समय बाद तक आपको इसमें काफी दर्द हो सकता है लेकिन यह कुछ हफ्तों में कम होना शुरू हो जाता है। अगर ऐसा नहीं होता तो अपने डॉक्टर से बात कीजिए।

3. अनुचित ब्रा

ब्रेस्ट पेन आपके गलत साइज की या अनुचित ब्रा पहनने से भी हो सकता है। यह आपकी छाती को काफी स्ट्रेच कर दी है जिसकी वजह से दिन के अंत तक आपकी ब्रेस्ट में दर्द होने लगता है। यह सबसे ज्यादा एक्सरसाइज करते वक्त महसूस होता है। इसलिए सही साइज की ब्रा पहनिए जो आपको कंफर्टेबल महसूस कराएं।

4. Breastfeeding

Breastfeeding भी आपकी ब्रेस्ट में होने वाले दर्द का एक कारण बन सकता है। ब्रेस्टफीडिंग कराते वक्त आपकी निप्पल में दर्द या फिर झनझनाहट हो सकती है। अगर आपको भी यह समस्या होती है तो आपके लिए बेस्ट होगा कि आप अपने डॉक्टर से बात करें।

5. ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर से भी ब्रेस्ट पेन होता है। यह एक गंभीर बीमारी है जो बहुत ही धीरे-धीरे ग्रो करती है। ब्रेस्ट पेन इस बीमारी के मुख्य लक्षणों में से एक है। एक अजीब तरह का ब्रेस्ट कैंसर आपकी ब्रेस्ट में सूजन, दर्द या रेडनेस का कारण भी बन सकता है। यह लक्षण अधिकतर केवल एक ही ब्रेस्ट में देखने को मिलते हैं।

अगला आर्टिकल