/hindi/media/media_files/m2iG0X7gKOYeH3QAusWa.png)
Image Credit: Pinterest
5 Reasons To Know How Crying Is Good For Health: रोना एक सामान्य मानवीय क्रिया है, जो कई अलग-अलग भावनाओं से उत्पन्न हो सकता है। रोने से आपके शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को फायदा हो सकता है। आँसू चाहे खुशी के हों या ग़म के, उन्हें बहने दिया जाना चाहिए। क्योंकि आँसुओं को रोकने का असर हमारे स्वास्थ्य पर बुरा होता है। हम अक्सर अपने आप को मज़बूत दिखाने के चक्कर में अपने आप को रोने से रोकते हैं। रोने को हमेशा इंसान की कमज़ोरी के रूप में देखा जाता रहा है जो कि बहुत ग़लत है। आज रो कर अपने आप को अभिव्यक्त करना भी एक तरह से वर्जित है। यह मानव के रूप में हमारे समग्र विकास में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए हमें अपने आँसुओं को रोकने के बजाए खुलकर रोने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि इसके कई लाभ हैं। रोने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे कुछ कारण हैं!
जानिए रोना सेहत के लिए कैसे अच्छा है
1. तनाव से राहत
एक बार मन भर कर रो लेने से तनाव काफी हद तक कम हो सकता है, जिससे आपको बेहतर महसूस होता है।
2. बेहतर नींद
अक्सर हम देखते हैं कि रोने के बाद नींद जल्दी आती है और अच्छी नींद होती है। रोने से हमारा दिमाग शांत हो जाता है जिससे नींद अच्छी आती है।
3. बेहतर आँखों की रोशनी
रोने से आपकी आँखें प्राकृतिक रूप से साफ हो जाती हैं। इससे आँखों का रूखापन दूर हो जाता है जिससे आँखों की रोशनी में सुधार आता है।
4. दर्द से राहत
आँसू बहाने से ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन का स्राव होता है। ये रसायन लोगों को अच्छा महसूस कराते हैं और शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह के दर्द को कम कर सकते हैं।
5. बेहतर मूड
रोने से लोगों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर महसूस होता है। दर्द से राहत दिलाने के साथ-साथ ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
जो चीज़ें आपको खुश या दुखी करती हैं उनके कारण रोना सामान्य और स्वस्थ है। अगर आपको आँसू बहाने की ज़रूरत महसूस हो तो आँसू बहाने से बिल्कुल न कतराएँ। लेकिन, अगर आपको अत्यधिक रोना आता हो जिसके कारण आपकी रोज़मर्रा की गतिविधियों में बाधा आ रही हो तो इसके बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। यह अवसाद का संकेत हो सकता है।