Advertisment

Sugar Is Bad For Health: जानें शक्कर के अधिक सेवन से होने वाली 5 बड़ी समस्याएँ

शुगर की मात्रा हमारे शरीर में ज्यादा होने से हमारे हर्ट पर असर पड़ता है। मीठा हमारे हर्ट के लिए हानिकारक है। इससे हार्टअटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
New Update
Sugar

Sugar Is Bad For Health

Sugar Is Bad For Health: हमारे प्रत्येक खानपान में कहीं न कहीं मीठा जरूर मौजूद होता है, आमतौर पर मीठा हम सभी को पसंद भी बहुत आता है। हम कुछ भी खाने का देखे उसमे नेचुरल मिठास पहले से मौजूद होती है इसलिए हमे एक्स्ट्रा शुगर इन्टेक नहीं करना चाहिए। किसी भी चीज़ की अति करना हानिकारक साबित हो सकता है ऐसे में ज़्यादा शुगर खाने से हमारी बॉडी में कई तरह के बीमारियाँ होने का खतरा हो सकता है। 

Advertisment

शुगर हमारे बोन्स, हार्ट, स्कीन आदि के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। दांतो में कैविटी से लेकर मोटापा तक का करण शुगर होती है। अधिक मीठा न लेने का मुख्य कारण है डायबिटीज क्यूंकि शक्कर खाने से डायबिटीज अधिक बढ़ जाती है। आइए जानते है ज़्यादा शक्कर खाने से क्या क्या परेशानियाँ हो शक्ति है



Advertisment

5 Reasons Why Sugar Is Bad For Our Health

1. खुजली होना: शक्कर का अधिक सेवन करने से हमारे शरीर में खुजली होने लगती है। हमारी बॉडी पर छोटे छोटे दाने निकल आते हैं जिनकी वजह से खुजली होती है। शक्कर अधिक खाने से हमारे प्राइवेट पार्ट में भी खुजली होने लगती है।

2. हड्डियां कमजोर होना: शक्कर का अधिक सेवन करने से हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती है क्योंकि शुगर हमारे बॉडी के कैल्शियम को सोखने  का काम करती है जिस वजह से हमारी हड्डियां और हमारे दांत कमजोर पड़ जाते हैं।

Advertisment

3. अधिक वजन: शुगर की मात्रा शरीर में अधिक होने पर हमारे शरीर में कैलोरी की मात्रा जाती है जिस वजह से हमारा वजन बढ़ता है और यह ओबेसिटी का कारण बनता है जिस वजह से हमारे शरीर में अन्य बीमारियां होने का खतरा भी रहता है।

4.  हृदय समस्या: शुगर की मात्रा हमारे शरीर में ज्यादा होने से हमारे हर्ट पर असर पड़ता है। मीठा हमारे हर्ट के लिए हानिकारक है। इससे हार्टअटैक आने का खतरा बढ़ जाता है।

5. डायबिटीज होना: डायबिटीज होना एक सीरियस बीमारी है। डायबिटीज के चलते डॉक्टर बहुत सी खाने पीने की चीजों के लिए मना करते हैं जिनमें से एक है चीनी। चीनी का अधिक सेवन करने से डायबिटीज होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

यदि आप मीठा खाने के बहुत शौकीन है और आप का मन है मीठा खाने का तो आप तो शक्कर की जगह गुड का उपयोग करें। गुड हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

sugar सेहत मोटापा Sugar Is Bad For Health डायबिटीज
Advertisment