Advertisment

Depression Signs: महिलाओं में डिप्रेशन के 5 लक्षण

कई बार लोगों में जागरूकता ना होने के कारण उन्हें ये पता ही नहीं होता कि वो अवसाद का शिकार हो चुके होते हैं। आइए जानते हैं कि डिप्रेशन का हैल्थ पर क्या प्रभाव पड़ता हैं?

author-image
Anshika Pandey
New Update
5 Signs of Depression in Women 

महिलाओं में डिप्रेशन के 5 लक्षण ( Image Credit : Pinterest )

5 Signs of Depression in Women: अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी परेशानियां और तकलीफ़े छुपा लेती हैं, वह चाहे मानसिक तकलीफ हो या शारीरिक। ऐसा ही कुछ डिप्रेशन में भी होता है हालांकि कई बार लोगों में जागरूकता ना होने के कारण उन्हें ये पता ही नहीं होता कि वो अवसाद का शिकार हो चुके होते हैं। महिलाएं अपनी ज़िंदगी में बहुत से बदलाव देखती हैं जैसे शादी के बाद अपना शहर छोड़ना, प्रेगनेंसी और उसके बाद भी बॉडी में बहुत से हॉर्मोनल चेंज होते हैं और फिर पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ जाती है और कामकाजी महिलाएं अक्सर अपने करियर और घर को एक साथ संभालने में डिप्रेशन का शिकार बन जाती हैं। कई बार एक खुशहाल व्यक्ति भी डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। आइए जानते हैं कि डिप्रेशन के क्या लक्षण होते हैं?

Advertisment

 महिलाओं में डिप्रेशन के 5 लक्षण 

 1. भूख कम लगना 

डिप्रेशन के शिकार होने के बाद अक्सर भूख कम हो जाती है और कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है। इससे बॉडी में कमजोरी आने लगती है और मानसिक के साथ- साथ शारीरिक स्थिति भी खराब होने लग जाती है। खाने की इच्छा और भूख न लगना डिप्रेशन का सबसे पहले चरण होता है। 

Advertisment

2. अकेले रहना 

डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति अक्सर अकेले रहना पसंद करने लगते हैं। बाहर जाना और लोगों से घुलना - मिलना कम कर देते हैं। अवसाद लोगों को चुप और शांत बना देता है। वह सामाजिक नहीं होते और अकेले रहना ही पसंद करते हैं। यदि आप भी किसी में यह व्यवहार महसूस करते हैं तो आप उनसे बात करें।

3. वज़न कम होना 

Advertisment

कम खाना और मानसिक तनाव के कारण वज़न बहुत तेजी से कम हो जाता है और बॉडी कमजोर होने लग जाती है। जिससे एनीमिया भी सकता है और यह बॉडी को दोगुना रूप से प्रभावित करता है।

4. अनियमित पीरियड्स 

अक्सर महिलाओं में डिप्रेशन के कारण अनियमित पीरियड की समस्या देखी जाती है, क्योंकि अनियमित भोजन से वज़न घट जाता है और एनीमिया के कारण भी पीरियड्स अनियमित होने लग जाते हैं।

Advertisment

 5. नींद पर असर 

डिप्रेशन से नींद पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। कभी नींद बहित अधिक तो कभी बिल्कुल नहीं आती। शरीर हर दम थका महसूस करता है और तनाव की समस्या रहती है। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Depression In Women depression symptoms
Advertisment