/hindi/media/media_files/GD1fOBzjjasMiE6w3CPU.png)
5 Simple Solutions To Get Rid Of White Spots Or Vitiligo: सफ़ेद दाग यानि विटिलिगो एक त्वचा संबंधी समस्या है, जिसमें त्वचा के कुछ हिस्सों का रंग हल्का या सफ़ेद हो जाता है। सफ़ेद दाग की यह समस्या शरीर में मेलानिन की कमी के कारण होती है। मेलानिन शरीर की त्वचा को रंग प्रदान करने वाला तत्व होता है। हालांकि यह सफ़ेद दाग की समस्या कोई संक्रामक या गंभीर बीमारी नहीं है। लेकिन यह आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है और कई लोगों के मन में इसको लेकर गलत धारणाएं हैं। अगर आप सफ़ेद दाग से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपाय इसको कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं सफ़ेद दाग से छुटकारा पाने के 5 आसान और असरदार उपाय।
सफ़ेद दाग से छुटकारा पाने के 5 सरल उपाय
1. गिलोय और नीम का सेवन करें
गिलोय और नीम का उपयोग शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और त्वचा की समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। आप रोजाना सुबह गिलोय का जूस पीए इसे पीने से शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। साथ ही नीम की पत्तियों का रस या काढ़ा पीने से त्वचा में सुधार होता है।
2. नारियल तेल से शरीर में मसाज करें
नारियल तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं और सफ़ेद दाग को कम करने में मदद करते हैं। प्रभावित हिस्से पर रोज़ाना दो से तीन बार नारियल तेल लगाएं। और बेहतर परिणाम के लिए इसमें नीम का तेल या काली मिर्च पाउडर मिलाकर इस्तेमाल करें।
3. पीने का पानी तांबे के बर्तन में रखें
आयुर्वेद के अनुसार, तांबे का पानी शरीर में मेलानिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, और यह पानी शरीर में मेलानिन की कमी को पूरा करता है। जिससे सफ़ेद दाग धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इसके लिए आप रातभर तांबे के बर्तन में पानी रखें और सुबह खाली पेट इसे पीएं। यह उपाय त्वचा को प्राकृतिक रूप से हेल्दी भी बनाता है।
4. अनार के पत्तों का सेवन करें
माना जाता है कि अनार के पत्ते सफ़ेद दाग को कम करने में बेहद फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप अनार के सूखे पत्तों को पीसकर पाउडर बना लें। और रोज़ाना 1-2 चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेना शुरू करें। इससे सफे़द दाग में काफी राहत मिलता है।
5. हल्दी और सरसों के तेल का मिश्रण लगाए
हल्दी और सरसों के तेल का मिश्रण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और सरसों का तेल त्वचा को पोषण देता है, जिससे सफ़ेद दाग धीरे-धीरे कम हो सकते हैं। आप 1 चम्मच हल्दी पाउडर को 2 चम्मच सरसों के तेल में मिलाएं। इस मिश्रण को प्रभावित हिस्सों पर रोजाना लगाएं और 30 मिनट बाद इसे धो लें। नियमित रूप से दिन में दो बार इस मिश्रण को लगाए।