Pregnancy: महिलाएं प्रेगनेंसी में बिल्कुल न करें यह 5 काम

प्रेगनेंसी के दौरान अधिकतर डॉक्टर महिलाओं को ज्यादा वजन उठाने से मना करते हैं क्योंकि कई बार अधिक वजन उठाने से पेट में खिंचाव पड़ता है। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
New Update
tips for pregnancy

Tips For Healthy Pregnancy

Tips For Healthy Pregnancy: बच्चे का कोख में आना हर औरत के जीवन का सबसे सुखी एक्सपीरियंस होता है। इस समय एक महिला बहुत से नए अनुभवों से निकलती है प्रेगनेंसी या पीरियड हर शादीशुदा महिला के जीवन का सबसे सुंदर और यादगार समय होता है, इस टाइम कुछ बातों का खास ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। खासतोर पर अपने खान-पान का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी होता है। साथ ही कुछ चीजों को जल्दी नजरअंदाज कर देना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों से प्रेगनेंसी के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

Avoid these things during pregnancy

1. धूम्रपान

Advertisment

धूम्रपान का ज्यादा सेवन करना तो हर किसी के लिए खतरनाक होता है, लेकन प्रेगनेंसी के दौरान इन चीजों का सेवन आपके बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। प्रेगनेंसी पीरियड में स्मोक करना मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक सावित हो सकता है।

2. अल्कोहल

अल्कोहल (alcohol) एक्सपर्ट्स के अकॉर्डिंग, प्रेगनेंसी में शराब पीने से बच्चे को फिजिकल और मेन्टल प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर प्रेगनेंट लेडीज को अल्कोहल का सेवन न करने के लिए अड्वाइज़ करते हैं। हम आपको बता दें कि प्रेग्नेंट ना होने के बावजूद भी एल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए इसके कई नुकसान हमारे शरीर को झेलने पड़ते हैं।

3. पपीता

Advertisment

पपीता हमारे डाइजेशन के लिए बहुत ज़्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते है की प्रेगनेंसी में पपीता खाना बेहद खतरनाक हो सकता है। पपीता खाने से गर्भपात का खतरा हो सकता है। इसके अलावा भी कई फ्रूट्स है। जिन्हें खाने की सलाह डॉक्टर नहीं देते। 

4. ज्यादा मीठा

आपको खाने में ज्यादा शक्कर को खाने से हमेशा बचना चाहिए। ज्यादा मीठे का सेवन करने से डिलीवरी के वक्त आपके लिए प्रॉब्लम खड़ी कर सकता है। साथ ही ज्यादा  मीठे के सेवन से वेट भी बहुत तेजी से बढ़ता है। जो आपकी प्रेगनेंसी और डिलीवरी (delivery)  में बड़ी प्रॉब्लम बन सकता है।

5. अंडा

प्रेगनेंसी के दौरान कच्चा अंडा नहीं खाना चाहिए। अंडे में साल्मोनेला (salmonella) नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है। कच्चे अंडे के सेवन से प्रेगनेंट महिला को उल्टी, दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

6. ज्यादा वचन न उठाएं

Advertisment

प्रेगनेंसी के दौरान अधिकतर डॉक्टर महिलाओं को ज्यादा वजन उठाने से मना करते हैं क्योंकि कई बार अधिक वजन उठाने से पेट में खिंचाव पड़ता है, जो बच्चे और मां दोनों की सेहत के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

Pregnancy Tips For Healthy Pregnancy गर्भपात शक्कर