Yoga For PCOS: PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए 5 फायदेमंद योगासन

योगासन जो PCOS से ग्रसित महिलाओं के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं, जैसे मलासन, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, मार्जरी आसन और बितिलासन, बद्ध कोणासन या भद्रासन।

author-image
Anshika Pandey
New Update
pinterest

PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए 5 फायदेमंद योगासन

PCOS यानी Polycystic Ovary Syndrome जो कि आज कल महिलाओं में एक बहुत आम बीमारी हो गई है। यह महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल इम्बैलेंस से होता है। शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाने के लिए सही खान - पान के साथ एक एक्टिव लाइफस्टाइल का होना भी आवश्यक है। आइए जानते है कुछ ऐसे ही योगासन जो PCOS में लाभकारी साबित हो सकते हैं।

PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए 5 योगासन जो हो सकते हैं मददगार 

 1. मलासन

Advertisment

यह योगासन महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है क्योंकि यह उनके Pelvic मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही साथ यह पाचन तंत्र और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को भी बढ़ाता है। 

2. सूर्य नमस्कार

यह एक ऐसा योगासन है जो शरीर के हर अंग के लिए लाभकारी होता है। यह आसान खुद में एक पूर्ण आसन माना जाता है। इसमें कुल 12 चरण होते हैं। यह शरीर को फ्लेक्सिबिलिटी के साथ - साथ, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने में मदद करता है, जिससे हार्मोन बैलेंस होता है।

3. भुजंगासन

यह आसन शरीर में होने वाले ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है। यह पाचन तंत्र, pelvis और abdomen मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है जिससे अनियमित पीरियड्स और पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करता है।

4. मार्जरी आसन और बितिलासन 

Advertisment

 मार्जरी आसन महिलाओं के Reproductive सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है और यह आसन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। 
बितिलासन ब्लड सर्क्युलेशन और शरीर के ज्वाइंट्स के लिए फायदेमंद होता है।

5. बद्ध कोणासन या भद्रासन

यह Pelvic मांसपेशियों, बैक पेन और जांघों की फ्लेक्सिबिलिटी के लिए अच्छा माना गया है। यह महिलाओं की Reproductive हेल्थ को अच्छा बनाता है और  इसके रेगुलर प्रैक्टिस से पीरियड्स पेन भी कम होता है।

#Women PCOS Yoga