Advertisment

6 Silent Symptoms Of Brain Cancer: दिखे यह लक्षण तो हो जाएं सतर्क

author-image
New Update

ब्रेन कैंसर विश्व भर में होने वाली मौतों का एक मुख्य कारण है। इसके बहुत से लक्षण होते हैं जिनसे इस बीमारी के होने का पता लगाया जा सकता है। लेकिन लोग इन लक्षणों से अनजान होते हैं और इस कारण वे समय से इस बीमारी का पता नहीं लगा पाते। जब उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चलता है तब यह अपनी आखिरी स्टेज पर पहुंच चुकी होती है।

Advertisment

ब्रेन कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें हमारे दिमाग में कुछ सेल की अत्यधिक ग्रोथ हो जाती है। इसकी शुरुआत हमें छोटे ब्रेन ट्यूमर से देखने को मिल सकती है। ब्रेन ट्यूमर बहुत ही जल्दी ग्रोथ करता है और ब्रेन कैंसर का रूप लेकर हमारे लिए जानलेवा साबित होता है। इसका सही समय पर इलाज न कराने से आपकी जान भी जा सकती है।

आपको इन लक्षणों को पहचानने में देरी ना हो इसलिए आज हम आपको इनसे परिचित कराएंगे।

ब्रेन कैंसर के लक्षण -

Advertisment

1.सर दर्द

ब्रेन कैंसर के लक्षणों को लोग ज्यादातर मामलों में दूसरी बीमारियों के लक्षण समझकर नजरअंदाज कर जाते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आपको ब्रेन कैंसर के लक्षणों की भिन्नता और विशेषता के बारे में पता हो। इसका एक मुख्य लक्षण सर दर्द भी हो सकता है। यह सर दर्द लगातार होता रहता है लेकिन केवल रात के समय में।

2. जी मिचलाना या उल्टी

Advertisment

ब्रेन कैंसर का यह लक्षण अक्सर लोगों को कंफ्यूज कर देता है। ऐसी बहुत सी दूसरी बीमारियां हैं जिनमें जी मिचलाना या उल्टी जैसी समस्याएं आम बात है। इसलिए लोग इन्हें नजरअंदाज कर जाते हैं। लेकिन आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

3. हाथ पैरों में झनझनाहट

आपको कभी-कभी अचानक से हाथ पैरों में झनझनाहट हो सकती हैं। या फिर हो सकता है कि आपके हाथ पैर बिल्कुल सुन्न ही पड़ जाएं।

Advertisment

4. सोचने में परेशानी

यह समस्या ब्रेन से जुड़ी है तो इसका सबसे ज्यादा असर भी ब्रेन पर ही होगा। आपको सोचने में या फिर किसी दूसरे के विचारों से तालमेल बिठाने में परेशानी हो सकती है। आपका दिमाग ज्यादा प्रेशर नहीं झेल पाएगा और वह दर्द से तिलमिला उठेगा।

5. बैलेंस बिगड़ना

Advertisment

हम जितनी भी या जिस भी प्रकार की मूवमेंट करते हैं वह हमारे दिमाग के द्वारा ही संचालित की जाती है। ब्रेन कैंसर के होने पर हमारा दिमाग हमारी मूवमेंट को सही ढंग से संचालित नहीं कर पाता है। इसलिए आपको इससे चलने में परेशानी हो सकती है और अपनी बॉडी कि मूवमेंट को बैलेंस करने में भी दिक्कत आ सकती है।

6. बोलने में समस्या

हम जो भी अपने मुंह से बोलते हैं उसकी कमांड हमारे दिमाग से आती है। अगर हमारा दिमाग सही से काम नहीं करेगा तो हम सही से बोल भी नहीं पाएंगे। बोलने के लिए सही शब्दों का चयन करने में भी आपको दिक्कत आ सकती है। केवल बोलना ही नहीं बल्कि ब्रेन कैंसर का असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है। इससे हमें देखने में कई तरह की परेशानी या समस्या हो सकती है।

ब्रेन
Advertisment