Weight loss : तेज़ी से वजन घटाने के 6 असरदार उपाय

वज़न घटाने के लिए लोग अक्सर बहुत से तरीके आजमाते हैं पर कुछ असर करते हैं कुछ नहीं। वज़न बढ़ने के कारण आत्मविश्वास में भी कमी हो जाती है जिससे काम बिगड़ जाते हैं।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Weight loss

Weight loss (pinterest)

6 Tips for loosing weight faster: बढ़ा हुआ वजन किसी के भी आत्मविश्वास को घटा सकता है। वज़न हमेशा अपने शरीर की लंबाई अनुसार ही होना चाहिए। एक स्वस्थ वज़न पता करने के लिए बी.एम.आई का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें अपना वज़न और हाइट डालने से वो आपको बताएगा कि आप आपका वज़न अधिक है, ठीक है या आपको वज़न बढ़ाने की जरूरत है। वज़न घटाना इसीलिए भी ज़रूरी है क्योंकि इससे कई बीमारियां हो सकती है जो लंबे समय तक चलती हैं और आपको कमज़ोर और दूसरों पर निर्भर कर देती है। चलिए देखते हैं वज़न घटाने के आसान टिप्स।

Advertisment

तेज़ी से वजन घटाने के 6 असरदार उपाय

1. शक्कर और फैट्स का सेवन कम करें 

आमतौर पर देखा गया है कि वज़न बढ़ने का सबसे पहला कारण शक्कर और फैट्स ही होता है। ये शरीर में जाके जम जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। अधिक शक्कर खाने से डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। शक्कर की बजाय स्टीविया या मीठी तुलसी का सेवन कर सकते हैं जो एक अच्छा हेल्दी ऑप्शन है।

Advertisment

2. जंक फूड कम खाएं

बाहर के खाने में अक्सर पौष्टिक चीजें बहुत कम होती हैं और हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें अधिक। स्वाद के कारण ज्यादातर लोग जंक फूड की तरफ ही आकर्षित होते हैं परंतु ये सब खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल, एसिडिटी जैसी कई बीमारियां होती हैं। इनसे बचने के लिए हेल्दी ऑप्शन ढूंढें जैसे कि मिलेट्स के बिस्किट्स, डोसे खाएं घर पर ही कुछ स्वादिष्ट बनाएं।

3. मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन ज़रूर करें 

Advertisment

हर मौसम में होने वाले फलों और सब्जियों में कुछ अलग कुछ खास तरह के गुण होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदाई होते हैं। हमारे शरीर की जितनी भी कमियां होती हैं उन सभी को ये फल और सब्जियों पूरी कर देती हैं। एक और कारण है हर मौसम के हिसाब से फल और सब्जियों बदलती जाती हैं तो आप बोर भी नहीं होगे स्वाद से।

4. इंटरमिटींट फास्टिंग अपनाएं

इंटरमिटिंट फास्टिंग का मतलब होता है कुछ घंटों का उपवास रखना और सिर्फ कुछ घंटों के दरमियान है खाना खाना। इसमें आप 16 घंटे का उपवास रखके 8 घंटे के भीतर खा सकते हैं या 12 घंटे का उपवास करके 12 घंटे के दरमियान खाना खालें।

Advertisment

5. व्यायाम ज़रूर करें

सिर्फ परहेज करने से वजन कम नहीं होता इसके लिए व्यायाम भी उतना ही जरूरी है। और सिर्फ वज़न कम करने के लिए नहीं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी एक्सरसाइज जरूरी है।

6. पानी भरपूर पीएं

Advertisment

पानी पीने से न सिर्फ हमारी प्यास बुझती है बल्कि हमारे शरीर का कचरा (टॉक्सिंस) भी बाहर निकलता है। पानी के कमी के कारण हमें डीहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से झूझना पड़ता है जो हमें कमजोर बनाती है।

 

 

Advertisment

 

 

 

Advertisment

 

 

 

 

 

 

 

 

weight शक्कर Tips