ABC Juice: वजन कम करने का टेस्टी तरीका

author-image
Swati Bundela
New Update
abc juice

ABC/एबीसी जूस 

मोटापा कम करने के लिए हम तरह-तरह के जूस का सेवन करते हैं। अक्सर यह जूस सेहत के लिए तो बहुत फायदेमंद होते हैं मगर टेस्ट में ज्यादा अच्छे नही लगते हैं। इस कारण लोग उन्हें पीना भी पसंद नहीं करते। लेकिन एबीसी जूस इसका बेहतर विकल्प है। यह जूस वजन कम करने में काफी कारगर है और साथ ही इसका टेस्ट भी बहुत स्वादिष्ट होता है।

कैसे बनता है एबीसी जूस?

Advertisment

इस जूस का नाम एबीसी जूस इसलिए है क्योंकि यह एप्पल, बीटरूट और केरट (गाजर) के मिश्रण से बनता है। इस जूस को बनाने के लिए आपको इन सब सामग्री की आवश्यकता होगी-
2 गाजर
1 सेब
1 चुकंदर
स्वाद अनुसार काला नमक, 
1/4 चम्मज काली मिर्च पाउडर,
1 नींबू का रस

इस जूस को बनाने की विधि भी बहुत आसान और सरल है। इसके लिए आप-
• सबसे पहले गाजर, सेब, चकुंदर को अच्छे से धो कर थोड़ा पानी मिलाकर इन्हें साथ में पीस ले।
• अच्छे से पीसने के बाद उसमें अपने स्वाद अनुसार नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाए।
• अपने स्वादानुसार इसमें नींबू का रस डाले।
आपका एबीसी जूस तैयार है।

क्या हैं एबीसी जूस के फायदे?

1.  यह जूस मोटापा कम करने में बहुत लाभकारी है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह आपका तनाव कम करता है।

Advertisment

2. यह जूस एक डिटॉक्स ड्रिंक है, जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। जिस कारण यह हमारी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को यह जूस पीना चाहिए, यह उनके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा।

3. कैंसर, डायबिटीज, ल्यूकेमिया और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से भी बचाने में यह जूस सहायक है। इसके नियमित सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

4. इस जूस में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिस कारण यह हमारी आंखो के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही यह हमारी याददाश्त को भी मजबूत करता है।

Advertisment

5. बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई प्रकार की समस्याएं आने लगती हैं। इस जूस में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन-सी, विटामिन-के और विटामिन-ई शरीर की इन समस्याओं को दूर करते हैं।

ABC JUICE