After Delivery Weakness: यह डाइट दूर करेगी डिलीवरी के बाद शरीर की कमजोरी

Swati Bundela
11 Oct 2022
After Delivery Weakness: यह डाइट दूर करेगी डिलीवरी के बाद शरीर की कमजोरी

गर्भावस्था के दौरान महिला शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं। शिशु को जन्म देने के बाद महिला के शरीर में कमजोरी आना स्वभाविक होता है। जिस कारण जरूरी होता है कि वह इस दौरान अपने खानपान और अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। क्योंकि इस दौरान महिलाएं स्तनपान भी करवाती है इसलिए जरूरी होता है कि वह अपने खानपान का खास ध्यान रखें। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो कमजोरी और थकान उनको हर वक्त महसूस होती रहती है। आइए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे खाद पदार्थों के बारे में जिनको आपको डिलीवरी के बाद खाना चाहिए ताकि आपके शरीर में बनी कमजोरी ही खत्म हो सके।

Diet and food for after delivery weakness - 

1. अंडा

अंडा सभी पोषक तत्वों से भरा एक अच्छा स्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है साथ ही ओमेगा-3 भी पाया जाता है। प्रोटीन हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करता है और डिलीवरी के बाद शरीर में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। साथ ही अंडे में मौजूद ओमेगा-3 शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी होता है।

2. खजूर है बहुत लाभकारी

खजूर खाने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। महिलाओं को भी डिलीवरी के बाद खजूर जरूर खाने चाहिए। यह शरीर में खून की पूर्ति करते हैं साथ ही शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। डिलीवरी के बाद वजन कम करने में भी खजूर बहुत सहायक होते हैं और साथ ही यह ब्लड शुगर लेवल को भी मेंटेन करके रखते हैं।

3. ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स में हर प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक होते हैं। महिलाओं को डिलीवरी के बाद ड्राई फ्रूट नियमित तौर पर खाने चाहिए। इसके लिए आप बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट यह सब खा सकते हैं। ड्राई फूड खाने से स्तनपान करवा रही स्त्रियों का दूध भी बढता है।

4. ओट्स

ओट्स में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ओट्स खाने से आपका वजन भी नियंत्रण में रहता है साथ ही यह शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इससे से पेट साफ होता है।

5. हरी सब्जियां

हम सभी जानते हैं कि हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं को हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। हरी सब्जी खाने से उनमें आयरन की पूर्ति होती है और खून की कमी नहीं होती। इसके अलावा हरी सब्जियां खाने से डिलीलरी के बाद वजन भी नियंत्रित रहता है।

अगला आर्टिकल