/hindi/media/media_files/zBqr5Cs5Q3KcCxw6z8hf.png)
File Image
Alternatives For Sanitary Pads: पीरियड्स महीना का वह समय है जिसमें महिलाओं को चिड़चिड़ापन, दर्द, हार्मोनल असंतुलन, मूड स्विंग, और पता नहीं किस किस का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस समय में महिलाओं के लिए ख़ास कर पीरियड्स के उत्पादों का अविष्कार किया गया है जिससे महिलाओं के लिए यह समय सुविधाजनक बनाया जा सके। हर महिला अपने पीरियड्स का सफ़र सैनिटरी पैड के साथ ही शुरूआत करती है। सैनिटरी पैड को पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल करने के लिए सबसे आसान विकल्प माना जाता रहा है। लेकिन विज्ञान की उन्नति के साथ इन वर्षों में बाज़ार में इसके भी कुछ विकल्प आ गए हैं जो कि इस्तेमाल करने की दृष्टि से अच्छे और आसान विकल्प होने के साथ–साथ पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। जानिए वो कौन से उत्पाद हैं!
सैनिटरी पैड के विकल्प
1. टैम्पोन
टैम्पोन सबसे अच्छा और बेहतरीन विकल्प है और यह बाज़ार में आसानी से उपलब्ध भी है। यह अलग-अलग आकार में मिलता है, मिनी से लेकर सुपर और सुपर प्लस तक, और इसे अपने साथ आसानी से ले जाया जा सकता है। शुरुआत में इसका इस्तेमाल करना थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन एक बार जब आप इसे इस्तेमाल करना सीख जाती हैं, तो यह बहुत आसान हो जाता है। यह डिस्पोज़ेबल उत्पाद है।
2. मेंस्ट्रुअल कप
यह बाजार के लिए काफी नया उत्पाद है लेकिन इसकी लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है। यह एक सिलिकॉन या रबर का कप है जिसे पीरियड्स के खून को इकट्ठा करने के लिए महिला अपनी योनि में डालती हैं। इस कप को पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल करने के बाद धोकर फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह किफायती भी है और पर्यावरण के अनुकूल भी।
3. पीरियड पैंटीज़
पीरियड पैंटी दो टैम्पोन के बराबर खून को सोख सकता है। यह उन महिलाओं के लिए आदर्श है जिन्हें यह नहीं पता रहता कि उनका पीरियड्स कब शुरू हो सकता है (जैसे कि जिन लड़कियों को अभी-अभी पीरियड्स शुरू हुआ हो)। यह पहनने में आरामदायक और आसान होता है।
4. मेंस्ट्रुअल स्पॉन्ज
यह सामान्य स्पॉन्ज की तरह ही है लेकिन पूरी तरह से अलग उद्देश्य के साथ, इस विशेष स्पॉन्ज को पीरियड्स के खून को सोखने के लिए योनि में डाला जाता है। इसे 12 महीने तक दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे ये किफायती भी होते हैं और पर्यावरण के अनुकूल भी।
5. मेंस्ट्रुअल डिस्क
मेंस्ट्रुअल डिस्क सैनिटरी पैड का ऐसा विकल्प है जिसे कम से कम 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पीरियड के दर्द को भी कम करने में मदद करता है और इसका इस्तेमाल कर पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जा सकता है। हालांकि, मेंस्ट्रुअल डिस्क को मेनस्ट्रुअल कप और टैम्पोन की जगह से आगे तक घुसाने की ज़रूरत होती है। एक मॅस्ट्रुअल डिस्क पांच टैम्पोन के बराबर खून सोख सकता है।