Advertisment

Benefits Of Ajwain: खाने में स्वाद और स्वास्थ्य दोनो बढ़ाए अजवाइन

author image
Apurva Dubey
10 Oct 2022
Benefits Of Ajwain: खाने में स्वाद और स्वास्थ्य दोनो बढ़ाए अजवाइन

हमारे सभी के घरों में अजवाइन पाई जाती है। आमतौर पर हम अजवाइन का इस्तेमाल अपने खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी आपको पेट से संबंधित कोई समस्या होती है तो आपकी मां आपको अजवाइन और गर्म पानी साथ में लेने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अजवाइन के छोटे-छोटे बीज बेहद गुणकारी होते हैं। यह पेट से जुड़ी बहुत सी समस्याओं और साथ ही अन्य समस्याओं से हमें बचाने में बहुत सहायक होते हैं। आइए आज जानते हैं अजवाइन के इन्हीं गुणों के बारे में।

Advertisment

Benefits Of Ajwain: खाने में स्वाद और स्वास्थ्य दोनो बढ़ाए अजवाइन 

1. वजन घटाने में सहायक

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠अजवाइन हमारा मोटापा घटाने में बहुत मददगार होता है। अगर आप अजवाइन का सेवन रोजाना करते हैं तो इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है और वजन जल्दी कम होता है। इसके लिए आप अजवाइन के बीजों को रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। अजवाइन को गर्म पानी में उबालकर भी इस पानी को खाली पेट पी सकते हैं यह भी उतना ही लाभदायक होता है।

Advertisment

2. सर्दी, जुकाम, खांसी को भगाए दूर

आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी हम को सर्दी खांसी होती है तो हमारी मां हमें अजवाइन का पानी पिलाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अजवाइन का पानी सर्दी, खांसी, जुकाम को दूर भगाने में बहुत लाभदायक होता है। इस पानी को बनाने के लिए आप अजवाइन को पानी में डालकर उसको उबाल लें फिर छानने के बाद उस पानी को पिए।

3. पीरियड के दर्द में दे आराम

Advertisment

अगर आपको पीरियड के दौरान अत्यधिक दर्द होता है तो इसके लिए आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अजवाइन लेने से आपको पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है। इसके लिए आप हल्के गुनगुने पानी के साथ अजवाइन ले सकते हैं। ध्यान दें कि अगर आपको पीरियड्स के दौरान रक्तस्राव ज्यादा हो रहा है तो अजवाइन का सेवन ना करें।

4. त्वचा के लिए है फायदेमंद

अगर आपको चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो अजवाइन का लेप इस समस्या को दूर करता है। इसके लिए आप दही में अजवाइन पीसकर मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और इसके सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से इसको धो लें। इस पेस्ट से आप के पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाएंगे और आपकी त्वचा ग्लो करेगी।

5. पेट की समस्याओं से दिलाए राहत

अजवाइन का सेवन करने से हमारे पेट से जुड़ी बहुत सी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। अजवाइन हमारी पाचन क्रिया को बहुत अच्छा बना देता है। यह पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, पेट दर्द या उल्टी मे राहत दिलाता है। आप अजवाइन का चूर्ण बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह चूर्ण आप अजवाइन, काला नमक और अदरक, इन तीनों को पीसकर तैयार करें और खाना खाने के बाद इस चूर्ण को पानी के साथ ले।

Advertisment
Advertisment