/hindi/media/media_files/X5A739fuNZjMH0y4TMlk.jpg)
/filters:quality(1)/hindi/media/media_files/X5A739fuNZjMH0y4TMlk.jpg)
भारतीय घरों में कपूर का काफी इस्तेमाल किया जाता है। पूजा में हर समय कपूर का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह हमारे आस-पास की हवा को शुद्ध बनाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कपूर के बहुत से अलग फायदे हैं। कपूर में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिस कारण इसका इस्तेमाल बहुत से घरेलू नुस्खों के लिए किया जाता है। आइए आज आपको ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं जिनमें कपूर का इस्तेमाल करके आप बहुत सी समस्याओं छुटकारा पा सकते हैं।
1. स्कैल्प की समस्याओं को करें दूर
कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जिस कारण यह हमारी स्कैल्प की समस्याओं में इस्तेमाल करने से फायदेमंद होता है। नारियल तेल में कपूर मिलाकर स्कैलप पर लगाने से डैंड्रफ की समस्या में राहत मिलती है साथ ही यह सिर में खुजली की परेशानी से भी राहत दिलाता है। कपूर लगाने से अगर आपको स्कैल्प इनफेक्शन की दिक्कत है तो वह भी दूर होती है।
2. शरीर पर दानों के समस्या से दिलाए राहत
अगर आपको शरीर में कहीं भी दानों की दिक्कत है तो कपूर लगाने से उस में राहत मिलती है। अक्सर हमें पीठ या हाथ पैरों पर दानों की समस्या होती है, यह शरीर पर पसीना आने से या शरीर के अंदर हार्मोनल बदलाव होने के कारण हो सकते हैं। क्योंकि कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं इसलिए कपूर और लोंग का मिश्रण शरीर पर लगाने से दानों की समस्या से राहत मिलती है।
3. हर तरह के एक्ने से दिलाए राहत
कपूर के एंटीबैक्टीरियल गुण आपको हर प्रकार के एक्ने की समस्या से राहत दिलाने में काफी मददगार है। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो कपूर को तुलसी में मिलाकर लगाने से इससे राहत मिलेगी। यह नुस्खा बहुत कारगर है। इसे लगाने से आपके एक्ने में धीरे-धीरे कम होने लगेंगे साथ ही उनके निशान भी हटने लगेंगे।
4. फंगल इंफेक्शन में लाभदायक
अगर आपको पैरों में फंगल इन्फेक्शन की तकलीफ है तो आपको कपूर जरूर लगाना चाहिए। क्योंकि यह कपूर में एंटीफंगल गुण होते हैं और यह फंगल इंफेक्शन से राहत दिलाता है। इसके लिए आप थोड़े पानी में कपूर डालकर उसे उबाल लें। इसके बाद इस पानी में अपना पैर डालकर थोड़े समय के लिए बैठे रहे। इससे आपके पैरों का फंगल इनफेक्शन खत्म हो जाएगा।
5. गठिया के दर्द में लाभकारी
कपूर में एंटीइंफ्लेमेटी गुण होते हैं जिस कारण यह गठिया में होने वाले दर्द से आपको राहत दिलाता है। गठिया की समस्या में अक्सर जोड़ों में काफी दर्द होता है और सूजन भी आ जाती है। इसलिए अगर आप कपूर का इस्तेमाल करती हैं तो यह दर्द में आपको राहत दिलाता है और सूजन भी कम करता है। इसको लगाने के लिए आप किसी तेल में कपूर को पका लें और फिर इसको दर्द वाली जगह पर लगाएं।