Benefits of Kiwi: डेंगू से लड़ने में सहायक है यह फल

author-image
Swati Bundela
New Update
benefits of kiwi

आजकल वायरल और डेंगू के काफी केसेस आ रहे है। इन बीमारियों में शरीर की प्लैटलेट्स काफी कम हो जाती है। इन प्लेटलेट्स के नंबर को बढ़ने के लिए डॉक्टर्स कीवी फ्रूट को खाने की सलाह देते है। यह फ्रूट प्लेटलेट्स बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही कीवी फ्रूट के बहुत से फायदे है। आइए जानते कीवी फ्रूट के और फायदों के बारे में।

कीवी में पाएं जाते है बहुत से पोषक तत्व

Advertisment

कीवी फ्रूट में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है। एक कीवी खाने से शरीर को लगभग 40 कैलोरी मिलती हैं। कीवी में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें आयरन पाया जाता है जो एनीमिया को दूर करने में सहायक होता है। इस फल में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी आदि मौजूद होते हैं।

डेंगू में फायदेमंद है कीवी

इस फ्रूट में विटामिन सी पाया जाता है जिस कारण यह डेंगू के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह डेंगू के रोगियो में प्लेटलेट्स के नंबर को जल्दी बढ़ाता है। इस फल में पोटैशियम मौजूद होता है यह हमारे खाने से आयरन एब्जार्ब करता है और हमें विटामिन बी प्रदान करता है जिससे प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद मिलती है।

फ्लू से बचाने में सहायक है कीवी

कीवी में मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर को स्वस्थ बनाएं रखता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह हमारे शरीर में एंटीबॉडी बनाने मे मदद करता है। जिससे फ्लू जैसी बीमारियों से लड़ने में ताकत मिलती है।

दिल को बनाएं स्वस्थ

Advertisment

हमारे दिल के लिए फायदेमंद तत्व कीवी में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जैसे पॉलीफेनॉल्स, पोटैशियम और विटामिन सी आदि। कीवी हमारे ब्ल्ड से फैट को कम करता है और हमारे दिल की रक्षा करता है।

रोजाना जरूर खाएं एक कीवी

अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको रोजाना एक कीवी खानी चाहिए। आप रोजाना इसे सलाद के रूप में भी इसे खा सकते हैं। यह कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत प्रदान करती है। कीवी हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी 'सेरोटोनिन' का निर्माण करता है जो हमारा मूड अच्छा रखने में सहायक होता है।

benefits of kiwi kiwi khane ke fayde