Advertisment

Benefits Of Mehendi: मेहंदी लगाने के खास 5 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update
Benefits Of Mehendi

मेहंदी का प्रयोग हमारे समाज में काफी शुभ मन जाता है। खासकर कोई त्योहार बिना मेहंदी के इस्तेमाल के बिना पूरा ही नहीं माना जाता है। यह हम सब जानते है कि मेहंदी हमारे बालों और हाथो पर लगाने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन मेहंदी में इसके अलावा भी बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है। इसका सेवन करना आपकी बहुत सी बीमारियों को दूर करता है और आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं मेहंदी के असरदार फायदों के बारे में -

Advertisment

1. डेड सेल्स को हटाने में सहायक

मेहंदी त्वचा से संबंधित समस्याओं से राहत दिलाती है। मेहंदी में टैनिन और हेनोटैनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों तत्व डेड सेल्स की समस्या को ठीक करते हैं। मेहंदी के पत्तो का काढ़ा बनाकर पीने से डेड सेल्स की समस्या खत्म हो जाती है।

2. किडनी में पथरी से आराम दिलाता है

Advertisment

आजकल किडनी स्टोन की समस्या बहुत आम हो गई है। मेहंदी इस समस्या का असरदार समाधान है। मेहंदी में मैलिक एसिड होता है जो किडनी में स्टोन नही बनने देता है। मेहंदी के पत्तो का काढ़ा बनाकर पीने से आपको किडनी स्टोन की समस्या से राहत मिलेगी।

3. बुखार कम करने में है काफी असरदार

मेहंदी की तासीर ठंडी होती है और इसमें एंटीपायरेटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। बुखार होने पर मेहंदी के पत्तो को हाथ और पैरों पर बांधने की सलाह दी जाती है। यह बुखार का तापमान कम करने में मदद करती है।

Advertisment

4. पेट की बीमारियां होती हैं ठीक

मेहंदी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पीलिया होने पर भी मेहंदी का सेवन करने से आराम मिलता है। मेहंदी में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट की बीमारियों से राहत दिलाते हैं।

5. घाव को जल्द करे ठीक

मेहंदी में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। यह इंफेक्शन को खत्म करने में कारगर है। अगर आपको कोई फंगल इंफेक्शन हुआ है या कोई घाव है तो उस पर मेहंदी के पत्तो का पेस्ट लगाएं इससे आपको आराम मिलेगा।

Mehendi Benefits Of Mehendi
Advertisment