Advertisment

Shilajit For Women: महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update
Shilajit for women

शिलाजीत का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभप्रद माना जाता है। यह एक प्रकार की जड़ी-बूटी है। न केवल पुरुष बल्कि महिलाओं के लिए भी शिलाजीत का सेवन लाभकारी होता है। शिलाजीत में लगभग 80 पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसकी तासीर गर्म होती है। अधिकतर इसका इस्तेमाल पुरुष करते हैं लेकिन महिलाएं भी इसका सेवन आसानी से कर सकती हैं। शिलाजीत का प्रयोग आपके शरीर को स्वस्थ और बिमारी मुक्त रखता हैं। शिलाजीत का सेवन महिलाओं की शारीरिक व मानसिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते है महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदो के बारे में।

Advertisment

1. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है

शिलाजीत में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं साथ ही इसमें एंटी एजिंग गुण भी होते हैं। यह आपके शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाता है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह आपकी त्वचा को भी सुंदर बनाता है।

2. खून की कमी होती है दूर

Advertisment

महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म होने के कारण उनके शरीर में खून की कमी होती है। यही कारण है कि महिलाओं में एनीमिया (खून की कमी) होने का खतरा अधिक होता है। एनीमिया से आपके शरीर में आयरन की कमी हो जाती है जिस कारण आप हर समय थकान और कमजोरी महसूस करते हैं। शिलाजीत का सेवन करना एनीमिया के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

3. मासिक धर्म को नियमित करे 

अनियमित मासिक धर्म के कारण महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। शिलाजीत आपके शरीर से हानिकारक तत्व निकालने में मदद करता है और गर्भाशय को स्वस्थ बनाता है। यह आपके मासिक धर्म की नियमितता को बढ़ाता है साथ ही साथ यह वज़न कम करने में सहायता करता है।

Advertisment

4. हड्डियों को करता है मजबूत, बढ़ाता है शरीर की ऊर्जा

शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम पाया जाता है। जो शरीर में हड्डियों के दर्द को कम कर उन्हें मजबूत बनाता है। साथ ही यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है। शिलाजीत में 'माइटोकॉन्ड्रिया' पाया जाता है, जो कि ऊर्जा का बड़ा स्रोत है। इसलिए शिलाजीत का सेवन करने से आपका स्टेमिना बढ़ता है और आप अधिक ऊर्जावान महसूस करती हैं।

5. शुगर लेवल करता है कंट्रोल

Advertisment

शिलाजीत में एंटीडायबिटिक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है। डायबिटीज रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं।

6. तनाव कम करें 

शिलाजीत आपको तनाव मुक्त रखने के लिए भी फ़ायदेमंद है। शिलाजीत में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव हार्मोन को कम करता है और आपको खुश और बेहतर महसूस करने में मदद करता है और अनिद्रा की स्तिथि को ठीक करता है। इसका नियमित सेवन तनाव को दूर करता है और आपकी याददाशत को मजबूत करता है साथ ही यह आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद होता है।

Shilajit For Women
Advertisment