Morning Habits: ब्रह्म मुहूर्त में उठने के 5 फायदे जो आपके जीवन में काम आएंगे

हमारे बड़े बूढ़े हमे हमेशा कहते आ रहे हैं सुबह जल्दी उठने के लिए क्योंकि इसके अनगिनत फायदे होते हैं। ब्रह्म मुहूर्त पर उठने से हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं और पॉजिटिवेटी बढ़ती है।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Morning

Brahm Muhurat Photograph: (Freepik )

Benefits of waking up at brahm Muhurat: ब्रह्म मुहूर्त का मतलब है “ब्रह्मा का समय” या ऐसा पवित्र समय जो सूरज के उगने से लगभग 1.5 से 2 घंटे पहले होता है, यानी सुबह 3:30 से 5:30 के बीच। यह समय फिजिकल, मेंटल और स्पिरिचुअल विकास के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद और योगशास्त्र के अनुसार, यह समय वातावरण में पॉजिटिव एनर्जी से भरा होता है, जो मनुष्य के फिजिकल हैल्थ, मेंटल पीस और स्पिरिचुअल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह देर से उठते हैं, जिससे उनकी डेली रूटीन खराब हो जाता है और वे कई स्वास्थ्य समस्याओं से घिर जाते हैं। लेकिन अगर आप नियमित रूप से ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालें, तो न केवल आपका स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि आपकी मानसिक स्पष्टता, एकाग्रता और आत्मनियंत्रण भी बढ़ेगा। यह समय ध्यान, प्राणायाम, अध्ययन और क्रिएटिव कामों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान दिमाग की सोचने-समझने की क्षमता सबसे ऊपरी स्तर पर होती है। तो आइए देखते हैं ब्रह्म मुहूर्त में उठने के कुछ फायदे जो आपके जीवन को अधिक पॉजिटिव और एनर्जेटिक बना सकते हैं। 

Advertisment

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के 5 फायदे जो आपके जीवन में काम आएंगे

1. फिजिकल हैल्थ में सुधार

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किया जाने वाला योग, एक्सरसाइज, प्राणायाम सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इससे हमारा शरीर रिजूविनेट हो जाता है। इस समय उठकर ताजी हवा में गहरी सांस लेने से ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जो हमारे इम्युनिटी सिस्टम को अच्छा बनाता है। ब्रह्म मुहूर्त पर उठने से हमारे शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक भी सही रहता है जिससे हमारी पाचन क्रिया सही ढंग से काम करती है। रोज सुबह उठने वाले लोगों में दिल की बीमारियों, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

Advertisment

2. मेंटल पीस और याद रखने की क्षमता

सुबह 3.30 से 5.30 के बीच उठने से हमारा फोकस स्ट्रांग होता है और सोचने समझने की शक्ति मजबूत होती है। डिसीजन मेकिंग पावर बढ़ जाती है अगर आप इस समय उठते हैं तो। इस समय उठके योग और प्राणायाम करने से दिमाग में शांति आती है जिससे किसी भी तरह की दिमागी बीमारियां नहीं होती।

3. स्पिरिचुअल डेवलपमेंट

Advertisment

ब्रह्म मुहूर्त पर उठकर भगवान की प्रथम करने से या ध्यान लगाने से एक नई तरीके की एनर्जी का जन्म होता है शरीर में जो पॉजिटिव और एनर्जेटिक होती है। इस समय वातावरण में पॉजिटिविटी भरी होती है जिससे हमारे शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और हमे अच्छा फील होता है।

4. क्रिएटिविटी और स्ट्रांग मेमोरी

दिमाग के न्यूरॉन्स सबसे ज्यादा ब्रह्म मुहूर्त पर ही सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं जिससे हमारे दिमाग क्रिएटिविटी का फ्लो बढ़ता है। यह किसी भी तरह की चीजें सीखने का सबसे अच्छा समय होता है क्योंकि वातावरण में कोई शोर हल चल नहीं होती और दिमाग़ में भी फोकस करने की शक्ति बढ़ जाती है। स्टूडेंट्स के लिए ये सबसे अच्छा समय है पढ़ाई करने का।

Advertisment

5. डिसिप्लिन्ड लाइफ और पॉजिटिव रूटीन

ब्रह्म मुहूर्त पर उठने सारा दिन आप एनर्जेटिक फील करते हैं और काम करने में मन लगता है। देर तक सोने वाले लोगों में अक्सर देख गया है कि उन्हें पूरा दिन सुस्ती महसूस होती है। सुबह जल्दी उठने से आपके पास बहुत सारा समय होता है अपने काम करने के लिए इससे आप आराम से शांति से अपने सारे कामों को खत्म कर सकते हैं और कोई तनाव नहीं महसूस होगी।

 

Advertisment

 

Waking Up