Advertisment

Benefits Of Yoga: महिलाओं के लिए योग के कुछ महत्वपूर्ण फायदे

योग, जो हमारे पुराने भारतीय साहित्य और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की सुधार होती है। यह न केवल सुन्दरता को बढ़ावा देता है, बल्कि महिलाओं के जीवन में विभिन्न तरह के फायदे प्रदान करता है।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Women's Yoga

Image Credit: Unsplash

Benefits Of Yoga: योग जो हमारे पुराने भारतीय साहित्य और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की  सुधार होती है। यह न केवल सुन्दरता को बढ़ावा देता है, बल्कि महिलाओं के जीवन में विभिन्न तरह के फायदे प्रदान करता है। योग विशेषकर महिलाओं के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण और शक्तिशाली उपाय है, जो उनके शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, और आत्मा के विकास को प्रोत्साहित करता है। एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुन्दर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग को केवल कुछ आसनो द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं परंतु इसके लाभ का आंकलन केवल शरीर स्तर पर समझा जाता हैं। हम ये जानने में असफल रहते हैं कि योग हमें शारीरिक, मानसिक रूप से तथा श्वसन में लाभ देता हैं।

Advertisment

क्यों है योग जरूरी 

जब आप सुन्दर विचारो के संग होते हैं तो जीवन यात्रा शांति, ख़ुशी और अधिक ऊर्जा से भरी होती हैं। शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योगासन शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने के साथ मन को शांत करते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए योगासनों का नियमित अभ्यास आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगासनों में शारीरिक मुद्राओं, सांस लेने के व्यायाम और ध्यान का संयोजन किया जाता है। 

आइए जानते है योग के कुछ महत्वपूर्ण फायदे

Advertisment

1. स्वस्थ अच्छा रहता है

योग करने से स्वस्थ अच्छा बना रहता हैं। आपके शरीर मे ज्यादा ताकत होती है और आप दिन भर काम करने पर भी जल्दी नहीं थकते है। आपके शरीर मे ज्यादा दर्द नहीं रहता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है अक्सर हड्डियाँ कमजोर पड़ जाती है लेकिन व्यायाम करने वाले महिलाए के ज्यादा उम्र होने के बाद भी हड्डियाँ मे उतने ही ताकत रहती है। 

2. मन शांत रहता है

Advertisment

व्यायाम करने से आपका मन शांत रहता है। कोई भी परेशानी होगी तो व्यायाम जरूर करे जिससे आप मन को शांत करके सही विचार कर सकेंगे और कोई भी गलत विचार नहीं आएगा। 

3. हार्मोनल संतुलन

महिलाओं के लिए योग हार्मोनल संतुलन में मदद करता है। योगासन जैसे कि प्राणायाम हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद करते हैं और यह पीरियड्स के समय मे भी काफी फायदेमंद रहता है। 

Advertisment

4. गर्भावस्था में सहायक

योग गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। योगासन और प्राणायाम मां और बच्चे की सेहत को सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।

5. आत्मा के विकास

योग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि आत्मा के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह आपको आत्मा के शांति और स्थिरता की ओर ले जाता है, जिससे आप अपने जीवन को अधिक जी सकते हैं।

Yoga
Advertisment