Advertisment

क्‍या पीरियड में सेक्स करने से महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं?

हां, डॉक्टरों का मानना है कि पीरियड्स के आने वाले दिनों में प्रेग्नेंसी के चांसेस बहुत कम होते हैं। एक नियमित मासिक चक्र और 28 दिन का मासिक चक्र होने पर, अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने पर प्रेग्नेंसी के चांसेस हो सकते हैं। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
18 May 2023
क्‍या पीरियड में सेक्स करने से महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं?

Periods And Pregnancy

Periods And Pregnancy: क्‍या पीरियड में सेक्स करने से महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं? यह सवाल बहुत आम है। आमतौर पर लोगों को यह धारणा होती है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी का खतरा नहीं होता है। हालांकि, यह पूरी तरह सच नहीं है। यदि पीरियड के दिनों में अनप्रोटेक्टेड सेक्स होता है, तो प्रेग्नेंसी का खतरा रहता है।

Advertisment

प्रेग्नेंसी कैसे होती है?

सबसे पहले, हमें यह समझना आवश्यक है कि प्रेग्नेंसी कैसे होती है। जब पुरुष का स्पर्म महिला के अंडे से मिलता है, तब महिला प्रेग्नेंट होती है। आमतौर पर, महिलाओं का मासिक धर्म साइकल 28 दिन का होता है और अंडाशय में अंडोत्सर्ग (ऑव्यूलेशन) 12, 13, 14 दिन के आसपास होता है। पुरुषों का स्पर्म आंतरिक तौर पर 3 से 5 दिनों तक जीवित रह सकता है। इस अवधि के दौरान, यदि अंडे और स्पर्म मिलते हैं, तो प्रेग्नेंसी के चांसेस बढ़ जाते हैं।

पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंसी

Advertisment

यह बात सत्य है कि कुछ महिलाओं को अपने ओवुलेशन के समय ब्लीडिंग होती है, और कई महिलाएं इसे पीरियड्स समझ लेती हैं। इसके कारण, कई महिलाएं सोचती हैं कि उनके पीरियड्स चल रहे हैं और अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने पर प्रेग्नेंट होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि पुरुष द्वारा इजैकुलेशन (वीर्यस्राव) के बाद, स्पर्म 72 घंटे (3 दिन) तक महिला के शरीर में जीवित रह सकता है। इसलिए, अगर पीरियड्स के समाप्त होने के दिनों में अनप्रोटेक्टेड सेक्स होता है, तो प्रेग्नेंसी के चांसेस बने रहते हैं।

क्या पीरियड्स से पहले और बाद में प्रेग्नेंसी के चांसेस हो सकते हैं?

हां, डॉक्टरों का मानना है कि पीरियड्स के आने वाले दिनों में प्रेग्नेंसी के चांसेस बहुत कम होते हैं। एक नियमित मासिक चक्र और 28 दिन का मासिक चक्र होने पर, अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने पर प्रेग्नेंसी के चांसेस हो सकते हैं। सेक्स के तीन से पांच दिनों के बाद भी स्पर्म महिला के शरीर में रहकर अंडे को फर्टिलाइज कर सकता है, इसलिए पीरियड्स के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी की संभावना हो सकती है। इसलिए, अधिकांश महिलाएं पीरियड से तुरंत पहले और बाद में भी कंडोम का उपयोग करती हैं।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं में कंसीव (गर्भधारण) करने के चांसेस घटते और बढ़ते रहते हैं। महिलाओं का मासिक चक्र आमतौर पर 29 दिन का होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह 20 से 40 दिन के बीच भी हो सकता है। पीरियड्स की शुरुआती 13 दिनों के अंदर कंसीव करने के चांसेस 9% बढ़ जाते हैं। और जैसे-जैसे ब्लीडिंग होती जाती है, वैसे-वैसे हर दिन कंसीव करने के चांसेस बढ़ते जाते हैं।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन प्रीती विश्वकर्मा का है।

Advertisment
Advertisment