Pain During Sex? कितना दर्द नॉर्मल है और इसके क्या कारण हो सकते हैं?

author-image
Monika Pundir
New Update

कुछ लोग सोचते हैं कि सेक्स के दौरान दर्द होना नॉर्मल है। यह मीडिया रेप्रेसेंटेशन या पोर्न के कारण हो सकती है। पर यह सच नहीं है। सेक्स आदमी और औरत, दोनों के लिए आनंद वाला होना चाहिए, जब दोनों बॉन्ड करे, न की किसी के लिए भी एक दर्दनाक समय।

Advertisment

कई औरतें शर्म के कारण चिकित्सा भी नहीं करवाते।पहली बार सेक्स के बाद कुछ घंटो तक थोड़ा दर्द या नंबनेस हो सकता है, लेकिन ज़्यादा समय तक रहे तो चिकित्सा ज़रूर करवाएँ। 

सेक्स के दौरान वेजाइनल पेन के संभव कारण: 

1.इन्फेक्शन 

वजाइना में दर्द के सबसे आम कारणों में यीस्ट इन्फेक्शन हैं। लगभग 75% महिलाओं को अपने जीवन के दौरान कभी न कभी यीस्ट इन्फेक्शन होता है। यीस्ट संक्रमण के कारण वजाइना में खुजली, जलन और कभी-कभी अलग तरह की डिस्चार्ज हो सकती है। 

बैक्टीरियल वेजिनोसिस (बीवी) भी एक आम संक्रमण है, खासकर उन लोगों में जो सेक्सुअली एक्टिव हैं।

Advertisment

हालांकि बीवी हमेशा लक्षण पैदा नहीं करता है, कुछ लोगों को वजाइना में निम्नलिखित लक्षणों का अनुभव हो सकता है:

  • दर्द
  • खुजली
  • जलन 
  • मछली की गंध
  • सेक्स के दौरान असुविधा

कुछ अन्य संक्रमण, विशेष रूप से क्लैमाइडिया और गोनोरिया - जो दोनों सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) हैं - भी दर्द और असामान्य डिस्चार्ज का कारण बन सकते हैं।

2. शारीरिक आघात

वजाइना में शारीरिक चोट के कारण दर्द हो सकता है।मामूली चोटें, जैसे कि शेविंग से कटना, कभी-कभी जिम्मेदार हो सकता है, लेकिन चोट और दर्द के सबसे सामान्य कारणों में से एक डिलीवरी है।

Advertisment

जन्म देने से ज्यादातर लोगों में उनकी पहली वैजिनल डिलीवरी के दौरान वजाइना फट जाती है। डॉक्टर या दाई को गंभीर टीयर्स सिलने की आवश्यकता हो सकती है। 

3. पेल्विक फ्लोर की चोट 

पेल्विक फ्लोर को नुकसान वजाइना, पेट और पीठ में दर्द के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में मसल को प्रभावित कर सकता है। कुछ कारण जो पेल्विक फ्लोर की समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, उनमें शामिल हैं:

  • उम्र
  • गर्भावस्था
  • उस क्षेत्र में सर्जरी

4. कम लुब्रिकेशन 

सेक्स के समय, पुरुष और महिला, दोनों के जेनिटल में नेचुरल लुब्रिकेशन आ जाता है। इससे फ्रिक्शन कम होता है और सेक्स को ज़्यादा आनंद वाला बनता है। लुब्रिकेशन के कमी से सेक्स के समय दर्द हो सकता है। इसके कुछ कारण है-

Advertisment
  • महिला का कम अराउस या एक्ससिटेड होना 
  • कम फोरप्ले 
  • नर्वसनेस या शर्म 
  • हार्मोनल चेंजेस 
  • मेनोपॉज़ के पार या उसके पास की उम्र में होना 

इस समस्या के लिए आप चिकित्सा ले सकते हैं, या वाटर बेस्ड लुब्रीकेंट का प्रयोग कर सकते हैं।

5. वेजिनीस्मस 

वेजिनीस्मस एक सेक्सुअल डिस्फंक्शन है जिससे वजाइना के मसल्स टाइट और बंद हो जाते हैं, जिससे की किसी भी प्रकार का पेनेट्रेशन, सेक्स के दौरान, सेक्स टोय के साथ, या डॉक्टर के चिकित्सा के समय, बहुत दर्दनाक हो जाता है, और कभी कभी असंभव होता है। 

Advertisment

डॉक्टरों का मानना है की इसका शारीरिक से ज़्यादा मानसिक स्वस्थ का मामला है। किसी कारण से महिला को सेक्स से संबंधित चीज़ों से डर है या नेगटिव भावनाएँ हैं। इसे ट्रीट करने के लिए गाइनेकोलॉजिस्ट के साथ साइकोलॉजिस्ट भी काम करते हैं, एक साथ।

सेक्स के दौरान बहुत दर्द होना नॉर्मल नहीं है और चिकित्सा के योग्य है। वजाइना एक एलास्टिक के तरह होता है, इसलिए एक्सपैंड और कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिससे सेक्स के समय दर्द की संभावना नहीं होती।

वेजिनीस्मस सेक्स