Advertisment

Vaginal Acne: जानिए वजाइना में क्या हैं पिंपल के कारण

बहुत-सी महिलाओं को वजयना में फुड़िया होती हैं और यह बहुत ज्यादा दर्दनाक होती हैं क्योंकि हम इसके लिए हर तरीके का ट्यूब आदि नहीं उपयोग कर पाते। आइए जानते हैं इस हैल्थ ब्लॉग में क्या कारण होते हैं पिंपल्स होने के-

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
वजाइना में खुजली

Vaginal Acne

Vaginal Acne: आम तौर पर हम लोगो को चेहरे पर पिंपल की शिकायत रहती है पर vagina में पिंपल्स महिलाओं के गुप्त आंगो की वह समस्या है जो इन जगहों के बाल साफ़ करने या फिर किन्ही बैक्टीरिया या इन जगहों में साफ सफाई ना रखने से होती हैं। यह हमारे गुप्त आंगों की बाहरी परत या टिशू में होते है जिन्हे वुलवा (vulva) और लबिया(labia) के नाम से जाना जाता है। तो आइए जानते है गुप्त आंगो में पिंपल्स के क्या कारण होते है।

Advertisment

1. रेजर बंप्स और इंग्रो हेयर्स (razor bumps and ingrow hairs)

जब भी आप अपने गुप्त अंग की साफ सफाई के लिए और बालों को साफ करने के लिए रेजर जैसी चीजों का इस्तेमाल करते है तो बाल जिस दिशा में उगे है उस के अपोजिट यदि आप शेव कर लेते है तो आपको रेजर बंप और इंग्रो हेयर्स की प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है । यह समस्या अधिकतर घुंगराले बालों वाले लोगो को झेलना पड़ता है।

2. रेजर बर्न (razor burns)

Advertisment

गुप्त अंग में शेव करने के बाद  अक्सर ही रेजर बर्न देखने को मिलते हैं दरअसल शेव करते हुए जब आपको कट जाता है या फिर लाल कलर के चिट्टे उभर आते हैं उसे रेजर बर्न कहा जाता है। इसके कारण होने वाले इंग्रो हेयर्स और पिंपल्स अपने आप ही ठीक हो जाते हैं।

3. कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस(contact dermatitis)

आपकी त्वचा पर होने वाले लाल चिट्टे जो खुजली देते है इनकी वजह से कभी कभी जलन और सूजन जैसी समस्या हो जाती है इन्हे कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस कहा जाता है।

आप के गुप्तांग में रेजर की वजह से या सूखे पन की वजह से खुजली जैसी समस्या की वजह से कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस आपको हो जाते हैं कभी-कभी इस प्रकार की समस्या आपको किसी साबुन या डिटर्जेंट या फिर डिओडरेंट जैसी चीजों के उपयोग से भी हो सकती है।

Advertisment

4. फॉलिकुलिटिस (folliculitis)

फॉलिकुलिटिस की समस्या तब होती है जब आप के गुप्तांग के बालों में बैक्टीरियल फंगस हो जाती है जिस वजह से सूजन खुजली जैसी समस्याओं का सामना आपको करना पड़ता है या फिर या फिर रेजर जैसी चीजों का उपयोग करते हुए या उसके बाद या फिर दोबारा उगते हुए बालों की वजह से भी यह इंफेक्शन देखने को मिलता है।

तो यह थी कुछ समस्या जो महिलाओं को अपने गुप्तांगों में रेजर उपयोग करने से या फिर साफ सफाई का ध्यान ना रखने की वजह से पिंपल जैसी चीजों का सामना करना पड़ता है।

vagina Vulva ingrow hairs razor burns folliculitis contact dermatitis Vaginal acne labia
Advertisment