Advertisment

Cow Ghee Vs Buffalo Ghee: जानिए कौन सा घी है आपके लिए बेहतर

author-image
New Update

घी हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह दूध से बनाए जाने वाला खाद्य पदार्थ है। लोग इसे अपने घरों में दूध की मलाई निकाल कर उसे जमा करके आंच पर गर्म करते हैं और इससे घी निकाल लेते हैं। लोगों के घर का यह देसी घी उन्हें ज्यादा बेहतर लगता है। 

Advertisment

ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें गाय के दूध का घी खाना चाहिए या फिर भैंस का। आज हम आपकी इसी परेशानी का हल लेकर आए हैं। हम आपको दोनों घी के फायदे के बारे में बताएंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से किसी का भी सेवन कर सकते हैं।

गाय का घी vs भैंस का घी

घी हमारी मेंटल और शारीरिक हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह हमारे इंटेस्टाइन के बुरे बैक्टीरिया को मारकर अच्छे बैक्टीरिया के प्रोडक्शन में मदद करता है।

Advertisment

भैंस का दूध गाय के दूध के मुकाबले ज्यादा गाढ़ा होता है। एक भैंस गाय के मुकाबले ज्यादा दूध देती है। लेकिन गाय का घी खाने के फायदे अधिक होते हैं। 

  • गाय का घी पीले रंग का होता है और बहुत स्वादिष्ट लगता है जबकि भैंस का घी सफेद होता है लेकिन इसके फायदे मुकाबले में कम होते हैं।
  • गाय के घी में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं जबकि भैंस के घी से फॉस्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम मिलता है।
  • गाय के घी में ऐसे बहुत से गुण होते हैं जो आयुर्वेदिक दवाइयों में काम आते हैं लेकिन भैंस के घी में केवल वसा होता है।

https://hindi.shethepeople.tv/featured/skin-benefits-of-ghee-hindi

Advertisment

गाय और भैंस के घी के बारे में तथ्य

  • भारत के लोग गाय के दूध से बने घी को और भैंस के दूध को ज्यादा मान्यता देते हैं। क्योंकि हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार इसे पवित्र समझा जाता है।
  • भारत में नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल या कोई भी दूसरा तेल घी से ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
  • भैंस के घी में वसा प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए भैंस के घी को ज्यादा लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं जबकि गाय का घी ज्यादा समय के लिए स्टोर नहीं किया जा सकता।

गाय के घी के फायदे -

Advertisment

1.अच्छा पाचन तंत्र 

गाय कभी हमारे पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हमारा मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है क्योंकि इसके फैटी एसिड की चेन कमजोर होती है। जिस व्यक्ति का पाचन तंत्र ज्यादा अच्छा ना हो उसे अपनी डाइट में गाय का भी शामिल करना चाहिए।

2. हड्डियां होंगी मजबूत

Advertisment

गाय का घी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है। यह हमारे दिमाग की ग्रोथ के लिए और हमारे शरीर की इम्यूनिटी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

3. बच्चों के लिए फायदेमंद

छोटे बच्चों को गाय का घी खाना चाहिए। यह उन्हें पोषण देता है और उनकी हड्डियों, दांतो और ब्रेन को मजबूत बनाता है। यह उनकी ग्रोथ में भी सहायक होता है और उन्हें ऊर्जा से भर देता है।

4. एंटी डायबिटिक

चावल या रोटी के साथ गाय के घी का सेवन करने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल  गिर जाता है। यह डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज से बच सकते हैं।

गाय का घी
Advertisment