Diet Tips For Thyroid: थायराइड में वजन घटाने में मदद करेंगे जी फूड्स

author-image
Swati Bundela
New Update
Throid DIet

थायराइड की बीमारी होने पर हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बहुत कम हो जाता है उनसे कारण वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। इस कारण शरीर में अन्य समस्याएं भी बढ़ने लगती है। थायराइड का मरीज बहुत से उपाय अपनाता है लेकिन वजन कम होने में बहुत वक्त लगता है। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान रखें। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो थायराइड में आपका वजन कम करने में मददगार होंगे।

1. ड्राई फ्रूट्स खाएं

Advertisment

ड्राई फ्रूट हमारे शरीर में बहुत से पोषक तत्वों की पूर्ती करते हैं। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत करते हैं और शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शरीर के लिए काफी हेल्दी भी होते हैं और मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर यह जल्दी वजन कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए आप बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट आदि का नियमित रूप से सेवन करें।

2. अंडा होता है बहुत फायदेमंद

हम सभी जानते हैं कि अंडा हमारे शरीर को मजबूत बनाने के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है और यह हमारे शरीर में आयरन की कमी की पूर्ति करता है। यह शरीर को मजबूत और हेल्दी बनाता है और वजन कम करने में सहायक होता है।

3. खूब फल खाएं

फलों में हर प्रकार का पोषक तत्व जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है वह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। थायराइड मरीज के लिए भी जरूरी है कि वह अपनी डाइट में फलों का अधिक मात्रा में सेवन करें। यह हमारे शरीर को पोषक तत्व के साथ-साथ कम कैलरी देते हैं और गलत समय पर लगने वाली भूख से बचाते हैं। फल हमारे शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं। इसके लिए आप विटामिन सी से भरपूर फल, सेब, एवोकाडो आदि खा सकते हैं।

4. कद्दू के सीड्स

Advertisment

कद्दू के सीड्स हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह हमारे दिल की सेहत को अच्छा रखते हैं साथ ही डायबिटीज की समस्या को भी कम करते हैं। अगर आपको थायराइड की परेशानी है तो आपको कद्दू के बीज का सेवन करना चाहिए इससे वजन कम होने में बहुत सहायता मिलती है।

5. बीन्स

बीन्स खाने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है जिससे जल्दी वजन कम होने में मदद मिलती है। बीन्स में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं साथ ही शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।