Advertisment

Wearing Bra At Night: रात में सोते समय ब्रा पहनने से होते हैं ये नुकसान

रात में ब्रा पहनने के बारे में बहुत से लॉजिक हैं, कई महिलाओं के मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या वास्तव में रात को ब्रा पहन कर सोना चाहिए। इस लेख से आज आपको इसी सवाल का जवाब मिलेगा कि रात में ब्रा पहन कर सोने के क्या नुकसान हैं।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
bra night.png

(Image Source- Freepik)

Wearing Bra At Night: रात में ब्रा पहनने के बारे में बहुत से लॉजिक है, कुछ महिलाओं के लिए सोते समय ब्रा पहनना आरामदायक है क्योंकि ये ब्रेस्ट को सपोर्ट देता है वही कुछ के लिए अनकंफर्टेबल है इसे पहन कर सोने से वे असहज महसूस करती हैं। हालांकि कई महिलाओं के मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या वास्तव में रात को ब्रा पहन कर सोना चाहिए। इस लेख से आज आपको इसी सवाल का जवाब मिलेगा कि रात में ब्रा पहन कर सोने के क्या नुकसान हैं।

Advertisment

रात में सोते समय ब्रा पहनने से होते हैं ये नुकसान

1. एलर्जी

गर्मी के दिनों में हर टाइम ब्रा पहनने से ब्रेस्ट के पास पसीना आता है रात में भी दिन के समय पहनी हुई ब्रा पहने रखने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। जिनकी स्किन बहुत नाजुक होती है उन्हे ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, अगर आप ब्रा के बगैर नहीं सो सकते तो ढीली ब्रा पहनें। 

Advertisment

2. ब्लड सर्कुलेशन 

रात के समय ब्रा पहनने से ब्रेस्ट के पास के हिस्से में ब्लड का सर्कुलेशन रुक जाता है। ब्लड सही भाग में नही पहुंचता। इससे कई समस्याएं हो सकती है आप अगर स्पोर्ट्स ब्रा पहनते हैं तो ऐसा नही होगा।

3. ब्रेस्ट कैंसर

Advertisment

रात में ब्रा को उतार देना बेहतर है, दिनभर आप ब्रा पहने रहते है रात को सोते समय आपको कंफर्टेबल फील होगा और ब्रेस्ट की मांसपेशियों को भी रिलैक्स मिलेगा। ऐसा माना जाता है कि रात को सोते समय ब्रा पहनने रखने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है।

4. काले निशान

ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से स्किन पर रैशेज हो सकते हैं जिसकी वजह से ब्रेस्ट में धीरे-धीरे काले निशान होने लगते हैं खासकर गर्मियों के मौसम में।

Advertisment

5. बेचैनी फील होना

टाइट ब्रा पहनने से गर्मी लगेगी और पसीने आयेंगे और आपको बंधा महसूस होगा जिससे बेचैनी बढ़ेगी, अच्छी नींद के लिए जरूरी है आपके बिस्तर के साथ साथ आपके कपड़े और अंडरगार्मेट्स दोनो भी आरामदायक हों।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

नुकसान Wearing Bra At Night
Advertisment