/hindi/media/media_files/2025/04/16/vCIlW3iMY6QjjDgv8FGD.png)
Photograph: (Freepik)
Ditch soft drinks and try these healthy drinks: गर्मियों के मौसम में शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए और मन को ताज़ा रखने के लिए कुछ ठंडा पीने का मन तो सबका करता है। पर ठंडे के नाम पर सिर्फ सॉफ्ट ड्रिंक ही सबकी पहली पसंद होती है। सॉफ्ट ड्रिंक के कितने सारे नुकसान होते हैं जो हमे शारीरिक तौर पर कमजोर और बेजान भी कर सकते हैं। इन्हें छोड़कर हम कुछ ऐसा भी ट्राई कर सकते हैं जो न सिर्फ हमे अंदर तक ठंडक पहुंचाए बल्कि हमें एनर्जी देके तरोताजा करदे। कुछ भी नॉर्मल से ज्यादा हमे नुकसान कर सकता है फिर चाहे वो ठंडा हो या ज़्यादा गर्म। इसीलिए हम कुछ ऐसे ऑप्शंस देखने चाहिए जो नुकसान दायक न हो और शरीर को अंदर से ठंडक दे न कि मन तक सीमित रहे। तो चलिए ऐसे ही कुछ ऑप्शंस पर नज़र डालते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से।
सॉफ्ट ड्रिंक्स को करें डिच और पीएं ये हेल्दी ड्रिंक्स
1. शिकंजी या नींबू पानी
नींबू पानी गर्मियों का सबसे बेहतरीन शरबत होता है जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद है। ये न सिर्फ बॉडी में अंदर तक ठंडक पहुंचता है बल्कि हमारे खाने के पाचन को भी स्वस्थ करता है। इसमें मौजूद काला नमक पेट साफ हैकरता है जिससे गैस की समय खत्म हो जाती है। ठंडे या निर्मल पानी में एक नींबू का रस डालें, थोड़ा सा जीरा पाउडर, कला नमक और शक्कर या शहद डालें और आनंद लें।
2. छांछ
चाहे ठंडा हो या निर्मल छांछ पेट में ठंडक ज़रूर पहुंचाता है। ये गर्मियों में राहत पाने का सबसे अच्छा उपाय है। वैसे तो इसका सेवन दोपहर के वक्त खाना खाने के बाद किया जाना चाहिए पर जब इच्छा हो तब भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए दही में पानी मिक्स करें और इसमें कला नमक और जीरा पाउडर मिलकर पतला कर लें और सेवन करें।
3. आम पन्ना
आम का सीज़न होता है ये गर्मी का मौसम तो इसका भरपूर इस्तेमाल करना तो बनता है। आम फलों का राजा है पर ये शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कच्चे आम को उबालें और उसका गुदा निकलकर पानी में मिलाएं। इसमें कला नमक और जीरा पाउडर मिलाकर ठंडा पानी डालकर पीएं। पके आम का पन्ना बनाने के लिए आम को अच्छे से निचोड़ लें और उसमें स्वाद अनुसार शक्कर मिलाएं और आनंद लें।
4. फ्रूट जूस
कोई भी सीजनल फ्रूट का जूस हमारी सेहत के लिए अच्छा ही होता है। ये हमारे शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है और एक एनर्जी देता है बॉडी में जिससे हमे फ्रेश फील होता है। फ्रूट्स में नेचुरल विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं और शुगर की मात्रा भी पर्याप्त होती है बॉडी के अनुसार। तरबूज़, संतारा, अनार जैसे फलों का जूस एक अच्छा एनर्जी ड्रिंक बनता है।
5. सत्तू ड्रिंक
हम ने से कई लोगों के घरों में सत्तू को एक पारंपरिक भोजन के रूप में खाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो शरीर की कमी को पूरा करते हैं। ये एक अच्छा एनर्जी बूस्टर भी जो शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। एक गिलास ठंडे पानी में 2 से 3 चम्मच सत्तू मिलाएं, खाला नमक, जीरा पाउडर और नींबू डालें और पीएं।