कहीं आपको PCOD तो नहीं, जानें क्या हैं लक्षण?

अगर हमारे घर में कोई चीज इधर-उधर हो या कुछ गायब हो जाए तो थोड़ी सी असंतुलनता सी फैल जाती है कि इस प्रकार हार्मोनल परिवर्तन हो तो उसे पूरा शरीर प्रभावित होता है

author-image
Intern
New Update
Painful periods

Fitness Tips (File image)

Do you have PCOD? Know the symptoms: शायद आप में से कई लोग इस शब्द से परिचित नहीं होंगे कि आखिर क्या है PCOD (Polycystic Ovarian Disease)? यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिलाओं के अंडाशय में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं। यह हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है, संतुलन का अर्थ ही है कि चीजें गड़बड़ हो जाना तो इस समस्या से हमारे शरीर में कई सारी चीजें अनियमित हो जाती हैं। यह एक सामान्य स्थिति है और सही उपचार एवं जीवनशैली में बदलाव के साथ इसे नियंत्रित किया जा सकता है।तो आइये जानते हैं क्या हैं वह लक्षण।

कहीं आपको PCOD तो नही जानें क्या हैं लक्षण?

1. अनियमित पीरियड्स 

Advertisment

यदि कभी हमारे घर में रखी हुई कोई चीज इधर से उधर हो जाए तो हमें उसे ढूंढने में बहुत दिक्कत होती है। तो ऐसे ही PCOD में महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। यह मासिक धर्म चक्र कभी बहुत लंबा हो सकता है या कई महीनों तक पीरियड्स नहीं होते। यह ओव्यूलेशन (अंडाणु का निकलना) के असामान्य होने के कारण होता है। 

2. वजन बढ़ना 

यूट्यूब वजन बढ़ाना आज के समय में एक आम बात है और यह एक बहुत बड़ी समस्या भी है।परंतु PCOD से पीड़ित महिलाओं में वजन बढ़ने की समस्या सामान्य है, खासकर पेट के आसपास वजन बढ़ता है। यह वजन बढ़ना शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध के कारण हो सकता है, जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है।

3. ओवरी में सिस्ट 

 अल्ट्रासाउंड में ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट दिखाई देते हैं। ये सिस्ट ओवरी के अंदर न बनने वाले अंडाणु होते हैं, जो हार्मोनल असंतुलन के कारण ओवरी में जमा हो जाते हैं।

4. गर्भधारण में कठिनाई

Advertisment

गर्भधारण में कठिनाई बहुत ही महत्वपूर्ण समस्या है आज समाज में कई सारी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें बांझपन का सामना करना पड़ता है जिसका एक कारण पीसीओडी भी हो सकता है। PCOD में ओव्यूलेशन अनियमित होता है, जिसके कारण महिलाओं को गर्भधारण में कठिनाई होती है। यह बांझपन (Infertility) का एक सामान्य कारण है।

5. मुंहासे

अगर हमारे घर में कोई चीज इधर-उधर हो या कुछ गायब हो जाए तो थोड़ी सी असंतुलनता सी फैल जाती है कि इस प्रकार हार्मोनल परिवर्तन हो तो उसे पूरा शरीर प्रभावित होता है ।चेहरे, छाती और पीठ पर बार-बार या गंभीर मुंहासे PCOD के सामान्य लक्षण हैं। यह स्थिति त्वचा के अत्यधिक तैलीय होने के कारण होती है, जो हार्मोनल असंतुलन से प्रभावित होती है।

Periods PCOD