Advertisment

Summer Food: गर्मियों में दही खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं

दही खाना हमारे शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। गर्मी के मौसम में दही खाना शरीर के तामपान को भी नार्मल करता है। गर्मियों में वैसे तो दही खाना फायदेमंद माना जाता है लेकिन दही खाना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
New Update
Curd img.png

Eating curd in summer can cause these problems (Image Credit : Istock)

Summer Food: गर्मियों के मौसम में दही खाना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गर्मी में दही खाने से शरीर को ठंढक और राहत महसूस होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी गर्मी में दही खाने की सलाह देते हैं। दही से बहुत सारे हेल्थ बेनेफिट्स होते हैं। हालाँकि कुछ मामलो में दही खाना आपके लिए कई गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है। गर्मियों में दही खाने से पहले टाइम क्वालिटी और क्वांटिटी जैसी चीजों का बहुत ख्याल रखना चाहिए। यदि हम इन सभी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो दही हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खाने के साथ दही खाना हमारे भारतीय समाज में एक बहुत ही नार्मल बात है। लेकिन खाने के टाइम और कौन से खाने के साथ दही खाएं किसके साथ नहीं खाएं इन सबका ध्यान रखा जाना चाहिए। दही को खाने का सही तरीका अपनाने से समस्याएं नहीं होती हैं लेकिन कुछ कॉमन गल्तियाँ समस्या पैदा कर सकती हैं।

Advertisment

गर्मियों में दही खाने से होने वाली समस्याएं 

1. खट्टा दही खाने से बचें 

गर्मी के मौसम में यदि आप अपनी डाईट में दही को शमित करते हैं तो ध्यान रखें कि यह ज्यादा खट्टा न हो क्योंकि खट्टा दही गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। साथ ही यदि दही ढंग से स्टोर न किया गया हो तो यह फ़ूड प्वाइज्निंग और मलती, उलटी, पेट दर्द जैसी समस्या पैदा कर सकता है। 

Advertisment

2. श्वांस संबंधी समस्याएं 

माना जाता है की दही का अधिक और अनुचित सेवन आपके शरीर में कई समस्याएं पैदा कर सकता है। ज्यादा सेवन करने से आपको कफ की समस्या हो सकती है जो बढ़कर श्वांस की समस्या भी पैदा करती है। जिन लोगों को पहले से श्वांस की समस्या है उन्हें गर्मी के मौसम में भी दही को अधिक मात्रा में नही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है। 

3. एलर्जी या सेन्सिटिविटीज  

Advertisment

गर्मियों के मौसम में कुछ लोगों को दही खाने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है और कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को ज्यादा मात्रा में दही का सेवन नही करना चाहिए और जहाँ तक हो सके सादे दही का सेवन बिल्कुल ना करें। 

4. वजन बढ़ना 

दही खाना आमतौर पर बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। प्रोटीन की प्रचुर मात्रा के कारण दही शरीर को हेल्दी रखता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में दही खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए जिन लोगों का वेट ज्यादा है उन्हें गर्मियों में दही ज्यादा नहीं खाना चाहिए। 

5. स्किन प्रोब्लम्स 

गम्रियों के मौसम में दही खाने से स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा मात्रा में दही का सेवन फेस पर कील-मुहासे पैदा कर सकता है। साथ ही यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है तो भी दही आपके लिए ज्यादा फायदेमंद नही साबित होगा। इसके साथ ही गर्मी में ज्यादा मात्रा में दही लेने से स्किन एलर्जी भी हो सकती है। 

वजन FOOD Summer
Advertisment