Facts Of Female Masturbation: महिलाओं में मास्टरबेशन से जुड़े फैक्ट्स

author-image
New Update

कई बार न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी अपने शरीर से जुडी कुछ रोचक बातों और फैक्ट्स को नहीं जान पाती। यह हैरानी की बात नहीं, दरअसल फीमेल बॉडी होती ही इतनी काम्प्लेक्स कि उसके सभी फैक्ट्स को जानना लगभग नामुमकिन है। आज हम जानेंगे महिलाओं में मास्टरबेशन से जुड़ें फैक्ट्स और कुछ मिथ के बारे में-  

Facts And Myths Of Female Masturbation

Advertisment

अधिकतर महिलाओं को फीमेल मास्टरबेशन के बारे में बात करने से भी शर्म आती है। ऐसा समझा जाता है कि महिलाओं को इन चीज़ों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। एक रिसर्च स्टडी बताती है कि महिलाओं के लिए मास्टरबेशन करना अच्छा होता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकतर महिलाएं अपने इस सुख को लेकर ध्यान नहीं देती हैं और उन्हें संबंध बनाते समय भी ये नहीं प्राप्त होता है। इस स्टडी में महिलाओं की उम्र के बारे में भी बताया गया है कि अलग-अलग उम्र में मास्टरबेशन की जरूरत और उसकी अहमियत बदलने लगती है। 

2019 में की गई NCBI की एक रिपोर्ट भी इसी तरह के दावे करती है और मानती है कि ये महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

फीमेल मास्टरबेशन से जुड़े मिथक:

मास्टरबेशन करने वाली महिलाओं का कैरेक्टर अच्छा नहीं होता 

जैसा कि स्टडी में बताया गया है कि फीमेल मास्टरबेशन भी महिलाओं की एक आम जरुरत के जैसे ही है। लेकिन फिर भी समाज में इसे खराब नज़र से देखा जाता है। जहाँ इसके बारें में बात करना भी गलत मन जाता है वही जो महिलाएं मास्टरबेशन करती हैं उनके कैरेक्टर लेकर गलत धरना बना ली जाती है। उनको बेशर्म और ख़राब समझा जाता है। 

सिर्फ वेजाइनल मास्टरबेशन होता है 

Advertisment

इस मिथक को ना सिर्फ पुरुष मानते हैं बल्कि महिलाएं भी यही सोचती हैं, लेकिन यह सच नहीं है। अपने शरीर को कहीं भी टच किया जा सकता है और ये निजी च्वाइस पर निर्भर करता है। ये एक बहुत ही निजी फैसला है और अपनी सेक्सुएलिटी को एक्सप्लोर करने का पूरा हक है आपको।  

महिलाएं नहीं करती हैं मास्टरबेशन 

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ये लगता है कि महिलाएं मास्टरबेशन नहीं करती हैं और उन्हें इसकी जरूरत भी नहीं पड़ती है। नहीं ये सबसे बड़ा मिथक है और महिलाएं भी पुरुषों के जितना ही इसे करती हैं। हां, इसका तरीका बिल्कुल अलग होता है।  

फीमेल मास्टरबेशन से जुड़े फैक्ट:

  • मास्टरबेशन पूरी तरह से हेल्दी है जब तक आप किसी अन्य चीज़ का इस्तेमाल ना करें। 
  • इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है जिसके बारे में अधिकतर लोगों को नहीं पता होता है। 
  • मास्टरबेशन अपने शरीर के बारे में जानकारी लेने का सही तरीका है।स्टडी बताती है कि ये आपकी निजी जिंदगी को और बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। 
  • महिलाओं के ऑर्गेज्म के लिए मास्टरबेशन एक अच्छा तरीका है।   
  • ये महिलाओं के शरीर की जरूरत हो सकता है और इसे पर्सनल च्वाइस माना जा सकता है, लेकिन कोई कूल दिखने के लिए कर रहा है या ऐसा कुछ भी सोचना बिल्कुल गलत है।  
फीमेल मास्टरबेशन