Women's Health: अच्छी सेहत के लिए महिलाएं करें सुबह उठने के बाद ये काम

घर के कामों में अक्सर महिलाएं अपने बारे में सोचना भूल जाती हैं।उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं होता कि पूरे परिवार का ध्यान रखने के लिए सबसे जरूरी है उनका खुद का ख्याल रखना।

author-image
Shivalika Srivastava
New Update
Women health tips

Photograph: (File Image )

Five Things Women Should Do In Morning For Good Health: घर परिवार के कामों में व्यस्त होने के कारण अक्सर महिलाएं ये भूल जाती हैं कि पूरे परिवार का ध्यान रखने के लिए उन्हें पहले खुद का ध्यान रखना पड़ेगा। अपनी सेहत को नजरअंदाज करने के कारण बहुत बार देखा गया है कि महिलाओं को अनेक प्रकार की मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं ऐसी पांच चीजें जो  अच्छी सेहत के लिए महिलाओं को सुबह उठकर करनी चाहिए 

Advertisment

अच्छी सेहत के लिए महिलाएं करें सुबह उठने के बाद ये काम 

1.व्यायाम

सुबह उठने के बाद बीस से पच्चीस मिनट व्यायाम करने से हमारा पूरा दिन अच्छा जाता है और हमारे अंदर ऊर्जा बनी रहती है। सुबह वयम करने से हम पूरा दिन फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं और अपने कार्यों को और जोश और फुर्ती के साथ कर पाते हैं।

Advertisment

2. गर्म पानी पीएं

सुबह उठकर गर्म पानी पीने से हमारे पाचन तंत्र में सुधार होता है और पूरे दिन भर खाना पचाने में हमें सहायता मिलती है। इससे पेट संबंधित समस्याएं जैसे कि एसिडिटी, कब्ज आदि कम होते हैं।गर्म पानी पीने से शरीर की सफाई होती है और त्वचा भी स्वास्थ्य रहती है। इससे रक्त संचार में भी सुधार होता है।

3.ग्रीन टी पीएं

Advertisment

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ग्रीन टी पीने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम होता है । इससे मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है और तनाव कम होता है।

4. हेल्थी नाश्ता 

सुबह का नाश्ता पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है इसलिए बृहत जरूरी है कि हम सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्थी खाएं। नाश्ते में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। नाश्ते में पोषक तत्वों का सेवन करने से शारीरिक प्रदर्शन में सुधार होता है।

Advertisment

5. फल खाएं

कोशिश करें कि प्रतिदिन सुबह एक फल खायब जैसे कि सेब , केला आदि। सेब फाइबर्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा श्रोत होता है वहीं केला पोटैशियम का।रोज अपनी डाइट में एक फल शामिल करने से हम स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सकते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

good health