Foods to Boost Women Fertility: प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

author-image
Swati Bundela
New Update
exercises for housewives

महिलाओं की प्रजनन क्षमता उनकी दिनचर्या और सही खाद्य पदार्थ ना लेने के कारण प्रभावित होती है। अगर प्रजनन क्षमता बेहतर नही होती है तो गर्भ धारण करने में भी बहुत मुश्किल होती है। प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के कई उपाय है। तकनीकी प्रक्रियाओं और दवाइयों के अलावा भी प्रजनन क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। 

Advertisment

हमारे खाने का हमारे शरीर पर सीधा असर पड़ता है। अगर हम खाने में पोषक तत्वों को सही मात्रा में लेंगे तो यह हमारे प्रजनन प्रणाली में हार्मोन को बैलेंस रखता है। साथ ही ओव्यूलेशन को भी नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। आइए जानते है कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने में बहुत मददगार होंगे :

1. नट्स

नट्स में ओमेगा-3 मौजूद होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है और स्वस्थ प्रजनन प्रणाली प्रदान करता है।

2. अंडे

अंडे में विटामिन-बी पाया जाता है। साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ बनाता है। अंडे में कोलीन भी पाया जाता है, यह गर्भावस्था के दौरान रिस्क कम करता है।

Advertisment

3. हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। यह सभी तत्व प्रजनन अंग को स्वस्थ बनाते हैं और महिलाओं को गर्भधारण करने में मदद करते हैं।

4. फल

फल बहुत से विटामिन और मिर्निलस का स्त्रोत होते हैं। फलों के नियमित सेवन से महिलाओं के फर्टिलिटी लेवल में बढ़ोतरी होती है। फलो में मौजूद विटामिन-सी महिलाओं को गर्भधारण करने में मदद करता है।

5. दूध

दूध कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। इसमें मौजूद प्रोटीन के कारण फर्टिलिटी हॉर्मोन जल्दी बनने में मदद मिलती है और प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

Advertisment

6. दाल

दाल और बीन्स प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। यह महिलाओं में ओव्यूलेशन चक्र को बेहतर करने में मदद करते हैं और गर्भवती होने की संभावना को भी बढ़ाते हैं।

Women health foods for fertility